{"_id":"647c2c6773b58f7f23066507","slug":"meerut-swear-on-fathers-burial-thitrteen-years-ago-had-food-and-alcohol-together-then-took-revenge-2023-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 13 साल पहले पिता के दफीने पर खाई थी कसम, साथ खाना खाया, शराब पी और फिर हत्या कर लिया इंतकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 13 साल पहले पिता के दफीने पर खाई थी कसम, साथ खाना खाया, शराब पी और फिर हत्या कर लिया इंतकाम
Sun, 04 Jun 2023 11:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:47 AM IST
सार
पिता सईद की कब्र पर आखिरी मिट्टी डालते हुए 13 साल के नौशाद ने बदला लेने की कसम खाई थी। 13 साल बाद उसने पिता की मौत का बदला ले लिया। उसने आरोपी के साथ खाना खाया, शराब पी और फिर उसे खौफनाक मौत दी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
13 साल पहले पिता सईद की कब्र पर आखिरी मिट्टी डालते हुए 13 साल के नौशाद ने बदला लेने की कसम खाई थी। 30 मई को उसने चचेरे भाई के साथ मिलकर पिता के हत्यारोपी नफीस की हत्या कर दी। परतापुर पुलिस ने नौशाद और हत्या में शामिल इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
साल 2010 में नौचंदी के जैदीफार्म निवासी नफीस मोहल्ले में ही परचून की दुकान करता था। उसका वहीं पर दुकान करने वाले अहसान और इरफान से झगड़ा हुआ। अहसान और इरफान ने रसूलनगर से रिश्तेदार बुला लिए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में मारपीट के बाद सुआं लगने से अहसान के रिश्तेदार सईद की मौत हो गई थी। हत्या में नफीस, दो भाई और पिता हनीफ जेल गए थे। जमानत पर आने के बाद नफीस पत्नी के साथ मेरठ छोड़कर लोनी चला गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: उद्यमी बनाएंगे शहर के विकास की योजना, तापमान बढ़ा, पारा 11 दिन बाद फिर 36 के पार
साथ खाना खाया, शराब पी और फिर दिया वारदात को अंजाम
परतापुर थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि नफीस 30 मई को कचहरी में सईद की हत्या के मुकदमे में तारीख पर आया था। नौशाद और इरफान भी आए थे। नफीस नौशाद को नहीं पहचानता था। नौशाद पांच मई से नफीस के करीब पहुंचने की ताक में था। नौशाद ने नफीस से बात करनी शुरू कर दी। पूछा कहां से आए तो नफीस ने दिल्ली से बताया।
नौशाद ने कहा कि मैं भी वहीं रहता हूं, मोबाइल चोरी के मामले में तारीख पर आया हूं, साथ चलेंगे। इसके बाद नौशाद नफीस को कोर्ट के गेट पर मिल गया। नौशाद उसे लेकर बेगमपुल पहुंचा और वहां दोनों ने शराब पी। उसने नफीस को ज्यादा शराब पिला दी।
हापुड़ अड्डे पर दोनों ने खाना खाया। यहां से नौशाद उसे बिजली बंबा बाईपास पर ले गया। पीर के पास जंगल में गाड़ी खड़ी होने की बात कहकर वहां ले गया। वहां भी शराब पी। इसी बीच इरफान रस्सी लेकर आ गया और दोनों ने गला घोंटकर नफीस को मार डाला।