Meerut News Live: महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने की घोषणा, बेगमपुल का बदला जाएगा नाम, कहलाएगा भारत माता चौक
{"_id":"647c1f6ee5bdf1beb603867e","slug":"meerut-news-live-entrepreneurs-will-plan-for-city-development-temperature-again-crosses-36-2023-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने की घोषणा, बेगमपुल का बदला जाएगा नाम, कहलाएगा भारत माता चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 04 Jun 2023 04:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Jun 2023 04:22 PM IST
खास बातें
न्यू ट्रांसपोर्टनगर, बस अड्डा, कैटल कॉलोनी, मल्टीलेवल पार्किंग कहां बनने चाहिए इस पर शहर के व्यापारी अपने सुझाव देंगे। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम अब फिर से गर्म होने लगा है। वहीं मेरठ के महापौर ने घोषणा की है कि जल्द ही मेरठ के प्रसिद्ध बेगम पुल का नाम बदला जाएगा। पढ़ें पूरा अपडेट।
विज्ञापन
महापौर हरिकांत अहलुवालिया
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:15 PM, 04-Jun-2023
मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने घोषणा करते हुए कहा है कि बेगमपुल का नाम बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही बेगमपुल भारत माता चौक के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। महापौर मेरठ में रविवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे इसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
01:33 PM, 04-Jun-2023
बिजनौर में अनियमितता एवं शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज
कालागढ़ के रामगंगा भवन में शनिवार की रात्रि जिला अधिकारी डा आशीष चौहान ने चौपाल कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायत पर अनेक सरकारी विभागों की अनियमितता पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं जनता के हितों के लिए अधिकारियों से काम करने की हिदायत दी।
कालागढ़ के रामगंगा भवन में जिला अधिकारी ने शनिवार की रात्रि चौपाल में जनता की शिकायतों को सुना। एसडीएम को तीन दिनों में कालागढ़ में शिविर लगाकर समाधान करने के निर्देश दिए।
कालागढ़ के रामगंगा भवन में जिला अधिकारी ने शनिवार की रात्रि चौपाल में जनता की शिकायतों को सुना। एसडीएम को तीन दिनों में कालागढ़ में शिविर लगाकर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
10:34 AM, 04-Jun-2023
तापमान बढ़ा, पारा 11 दिन बाद फिर 36 के पार
दिन में धूप तेज होने के साथ मौसम गर्म हो रहा है और धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 11 दिन से जो तापमान कम चल रहा था, शनिवार को फिर 36 डिग्री पार कर गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम के शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच सकता है। वहीं प्रदूषण का स्तर भी करीब एक सप्ताह बाद 100 के आंकड़े को पार कर गया। मेरठ का एक्यूआई 110, बगापत का 102, गाजियाबाद का 132 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 104 दर्ज किया गया है।
10:19 AM, 04-Jun-2023
Meerut News Live: महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने की घोषणा, बेगमपुल का बदला जाएगा नाम, कहलाएगा भारत माता चौक
मेरठ शहर के लोग ही बताएंगे कि शहर का विकास कैसे हो। न्यू ट्रांसपोर्टनगर, बस अड्डा, कैटल कॉलोनी, मल्टीलेवल पार्किंग कहां बनने चाहिए इस पर सुझाव देंगे। इसके लिए सिटी लॉजिस्टिक प्लान (सीएलपी) के लिए 8 जून को कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
सीएलपी के लिए यूएमटीसी की ओर से ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें शहर के अंदर लगने वाले जाम से मुक्ति, सामान कंटेनर डिपो पर पहुंचकर आसानी से वेयरहाउस में पहुंच सके, छोटे वाहनों के द्वारा सामान को फैक्टरियों तक पहुंचाया जा सके, इन सब बिन्दुओं को ध्यान में रखकर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है।
इसके लिए बैठक में सामान की लोडिंग, अनलोडिंग के लिए वेयरहाउस कहां बनना उचित होगा, इस पर लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। लोगों के सुझाव के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर निवेश को बढ़ाने के लिए रास्ते सुगम किए जाएंगे।
अफसरों के साथ ही लोग भी करेंगे प्रतिनिधित्व
शहर के सरकारी विभागों के तहत स्टेक होल्डर्स के तौर पर नगर आयुक्त, सीएमओ, एसपी सिटी, सब एरिया कमांडर, यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक, यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय अधिकारी, सीजीएसटी के आईआरएस राहुल कुमार यादव, एनएचएआई के परियोजना निदेशक, दौराला, खरखौदा, परतापुर सिटी व कैंट स्टेशन के अधीक्षक, यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक, पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के परियोजना प्रबंधक, एमएसएमई के प्रधान निदेशक, बीएसए, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी भाग लेंगे। इसी के साथ इंडियन इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन तथा महायोजना बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मेडा के नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के अग्रणी लोगों को विशेषतौर पर बैठक में बुलाया जाएगा। सभी के मंथन के बाद सीएलपी को अंतिम रूप दिया जाएगा।