{"_id":"647da90e2ce13ff0a007a44b","slug":"meerut-suraj-who-was-carrying-a-reward-of-25-thousand-in-a-police-encounter-was-injured-after-being-shot-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी सूरज गोली लगने से घायल, लॉरेंस के गुर्गे का है चेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी सूरज गोली लगने से घायल, लॉरेंस के गुर्गे का है चेला
Mon, 05 Jun 2023 02:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:51 PM IST
सार
मेरठ पुलिस ने सोमवार को लावड़ में कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा। बताया गया कि बदमाश मोबाइल बरामद करने के दौरान पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लावड़ थानाक्षेत्र में जलालपुर- मीठेपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर लावड़ पुलिस की कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाश सूरज से मुठभेड़ हो गई। से मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
31 मई को लावड़ कस्बे के कपड़ा व्यापारी से लोरेंस विश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरन व अतुल जाट के गुर्गों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। ना देने पर मुज़फ्फरनगर के पिन्ना गांव निवासी शादमान व दौराला के मोहल्ला भगवानपुरी निवासी रवि ने सुदेश सैनी की दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी थी। जिसमें, अरूण छर्रे लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: आबूलेन पर चला छावनी परिषद का बुलडोजर, हाईवे पर ट्रक पलटा, दो घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने इस मामले में शादमान को मुठभेड़ के दौरान मीठेपुर मार्ग से पकड़ लिया था। वहीं, एसएसपी ने फरार रवि और सूरज पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने चिंदौड़ी निवासी सूरज को भी पकड़ लिया और पूछताछ के बाद मोबाइल बरामद कराने के लिए पुलिस सूरज को लेकर जलालपुर के जंगल में लेकर गई।
इस दौरान सूरज पुलिस की पिस्टल छिनकर भागने लगा। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए पीछा किया और जलालपुर - मीठेपुर मार्ग पर सूरज पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। अभी 25 हजार का ईनामी रवि फरार हैं।