फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut suicide case: Interior designer husband commits suicide in meerut, wife struggling with life in hospital

गहराया राज: कारोबारी पति ने की आत्महत्या, जिंदगी से जूझ रही पत्नी, धुंधली तस्वीर में छिपा मौत का रहस्य

Thu, 07 Oct 2021 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Oct 2021 01:54 PM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर में अमित बंसल ने सोमवार शाम को ऑफिस में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पति को पंखे पर लटका देख पिंकी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था। अमित बंसल की आत्महत्या और पिंकी पर हमले या आत्महत्या के प्रयास की कहानी का राज पुलिस सीसीटीवी में कैद धुंधली तस्वीरों में तलाश रही है।

विज्ञापन
Meerut suicide case: Interior designer husband commits suicide in meerut, wife struggling with life in hospital
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कारोबारी अमित बंसल की मौत का राज गहरा गया है। गमगीन माहौल में अमित के शव का बृजघाट पर परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं अमित की पत्नी पिंकी को नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। शास्त्रीनगर सेक्टर-एक में अमित बंसल ने सोमवार शाम को ऑफिस में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पति को पंखे पर लटका देख पिंकी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था।  पुलिस ने पारिवारिक, व्यवसायिक समेत कई पहलुओं की जांच की। पता चला है कि इसी सप्ताह अमित को नई गाड़ियों के पुर्जे बनाने का कारखाना खोलना था। अमित बंसल की आत्महत्या और पिंकी पर हमले या आत्महत्या के प्रयास की कहानी का राज पुलिस सीसीटीवी में कैद धुंधली तस्वीरों में तलाश रही है।

विज्ञापन


सोमवार शाम हुए वाकये की फुटेज में अमित तो फंदे पर खुद ही लटकते हुए दिख रहे हैं, लेकिन पिंकी के हाथ की नसें और गर्दन पर वार की तस्वीरें साफ नहीं हैं। करीब पंद्रह मिनट की यह फुटेज धुंधली है। पुलिस ने तस्वीरों को साफ कराने के लिए तीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर लगाए हैं। सोमवार करीब शाम 5:05 बजे अमित बंसल का फोन रिसीव नहीं होने पर पत्नी पिंकी उनके ऑफिस में जाती है। वहां अमित को पंखे पर लटका देख वह बचाने का प्रयास करती है। सीसीटीवी कैमरे में यह सब दखाई दे रहा है। उसके बाद अचानक तस्वीरें धुंधली हो जाती हैं। शाम 5:18 बजे अमित के पिता रामकिशन बंसल ने पिंकी को कॉल की, जो रिसीव हुई जिसमें चीखने की आवाज आई।
विज्ञापन


रामकिशन ने तुरंत फिर दो कॉल कीं जो रिसीव नहीं हुईं। शक होने पर रामकिशन आठ महीने की पोती इक्कावीरा के साथ पहुंचे तो उस वक्त पिंकी अमित का शव गोद में लेकर लहूलुहान हालत में बैठी थी। इस दौरान कई लोग वहां पहुंच गए। पिंकी के दोनों हाथ की नस व गर्दन पर कटर से कटी हुई थी। पिंकी के साथ कैसे घटना हुई, यह कैमरे की फुटेज में तो है, लेकिन तस्वीर धुंधली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: रिसॉर्ट में रखे रसोई गैस सिलिंडर में हुआ विस्फोट, एक युवक की मौत, दूसरा झुलसा

भाई का दावा : आत्महत्या का प्रयास नहीं कर सकती पिंकी 
पिंकी के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि बहन पर हमला हुआ है। पुलिस दावा कर रही है कि चार घंटे की फुटेज खंगाली जा रही है। अमित की खुदकुशी के बाद पिंकी पर हमले के दौरान तस्वीर साफ नहीं है। हमला हुआ या उसने खुद किया, इसका राज जल्द खुल जाएगा। फुटेज और अमित का मोबाइल जांच के लिए निवाड़ी स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

इंस्पेक्टर ने पिंकी के भाई मोहित से फोन पर बात की। इसमें मोहित ने दावा किया कि उसकी बहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और कई देशों में यात्रा कर चुकी है। वह आत्महत्या के प्रयास जैसा घिनौना काम नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: बेटे को पुलिस हिरासत में लेने पर हत्यारोपी पिता ने जहर खाकर दी जान, मचा हड़कंप

दोनों हाथ की नस काटना, गले पर दो बार कटर से वार करना व माथे पर चोट लगने से अंदेशा है कि किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा घटना की है। यू-ट्यूब और गूगल पर भी उसने सर्च किया है कि अभी तक खुदकुशी के प्रयास में इस तरह के घटना नहीं दिखी गई। मोहित ने तहरीर दी है कि जांच के बाद कार्रवाई करें। मेरी अमित बंसल के परिवार के साथ भी पूरी संवेदना है। दोनों एक ही परिवार हैं, मामले की निष्पक्ष जांच हो।

टीम ने किया बयानों का विश्लेषण 
एसआईटी ने दोनों परिवारों के बयान लेने के बाद विश्लेषण किया। जिसमें दोनों ने बगैर नाम लिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पुलिस का दावा है कि अमित बंसल के परिवार के बयान में दंपती के बीच का विवाद निकलकर सामने आया। दोनों में विवाद क्या था, इसकी खुलासा मोबाइल की सीडीआर भी कर सकता है। पुलिस की जांच में अभी इस घटना के पीछे का राज नहीं खुला है। 

Meerut suicide case: Interior designer husband commits suicide in meerut, wife struggling with life in hospital
अमित बंसल का घर - फोटो : अमर उजाला

बेटा दुनिया से चला गया और पुत्रवधू जिंदगी से लड़ रही 
शास्त्रीनगर स्थित अमित बंसल के मकान पर लोगों की आवाजाही जारी है। उनके पिता रामकिशन मिलनसार हैं। परिवार को सांत्वना देने के लिए किठौर से ज्यादा लोग आ रहे है। रामकिशन से हर कोई पूछ रहा है कि आखिर बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वह कहते हैं कि बेटा दुनिया से चला गया और पुत्रवधू जिंदगी व मौत के बीच लड़ रही है। बेटी और दामाद पुत्रवधू को देखने के लिए नोएडा गए हैं। अब पोती इक्कावीरा ही मेरा सहारा है।
 
अमित-पिंकी और परिवार की सीडीआर निकाली 
मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस तकनीकी तरीके से भी सुबूत तलाशने में लगी है। सर्विलांस टीम ने अमित, पिंकी व परिवार के लोगों के मोबाइल की सीडीआर निकाली। पुलिस इसकी मॉनीटरिंग कर रही है। सीडीआर में कुछ बातें सामने आई हैं। इसे छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस स्थानीय लोगों से भी दंपती के बारे में मौखिक जानकारी ले रही है। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति 

फोन में कैद हो सकते हैं अहम सबूत
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एक टिशु पेपर मिला है, जिस पर अमित ने लिखा है कि फोन के नोट्स रख लेना, मुझे माफ करना आप सब। फोरेंसिक की टीम ने उसे कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पुलिस को अंदेशा कि अमित के मोबाइल में मौत का राज हो सकता है। लेकिन उसका अभी लॉक लगा हुआ है। बेटे की मौत के बाद रामकिशन बंसल टूट गए हैं और कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं। 

आईपीएस रिश्तेदार, फूंक-फूंककर कदम रख रही पुलिस
अमित बंसल आत्महत्या मामले ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। मामला आईपीएस के रिश्तेदार का होने के कारण पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। उद्यमी रामकिशन बंसल की बड़ी बेटी की शादी आईपीएस नीरज गर्ग से हुई थी। वह मूलरूप से गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं, वर्तमान में केरल में डीआईजी के पद पर तैनात हैं। उनका एक घर नौचंदी थाना क्षेत्र में भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed