{"_id":"617cf85ea969122c4507d801","slug":"meerut-subharti-university-suspends-five-medical-intern-students-this-was-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सुभारती विश्वविद्यालय ने मेडिकल के पांच इंटर्न छात्रों को किया सस्पेंड, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सुभारती विश्वविद्यालय ने मेडिकल के पांच इंटर्न छात्रों को किया सस्पेंड, ये था मामला
Sat, 30 Oct 2021 01:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:16 PM IST
सार
सुभारती यूनिवर्सिटी ने गॉडविन कॉलोनी में स्थानीय निवासियों के साथ झगड़ा करने और उनके साथ मारपीट करनके के मामले में मेडिकल इंटर्न के पांच छात्रों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
सुभारती मेडिकल कॉलेज
विस्तार
सुभारती यूनिवर्सिटी ने गॉडविन कॉलोनी में स्थानीय निवासियों के साथ झगड़ा करने और उनके साथ मारपीट करनके के मामले में मेडिकल इंटर्न के पांच छात्रों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में दर्जनों वकीलों और छात्रों ने एसपी देहात केशव कुमार से मुलाकात कर शिकायत दर्ज की थी, जिसमे अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
बताया गया कि कार्रवाई के बजाय उल्टा आरोपियों की पकड़ी हुई गाड़ी भी सुभारती चौकी से छोड़ दी गई और पीड़ित पर ही फैसले का दबाव बनाया गया। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा है की यदि जल्द ही पुलिस प्रशासन ने उचित कार्यवाही नही की तो आला अधिकारियों को दोबारा अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ड्यूटी पर जा रहे बाइकसवार सिपाही को रौंदा, मौके पर ही मौत
सुभारती विश्विद्यालय ने पुलिस प्रशासन से आगे आकर अपने विवेक पर कार्यवाही कर दी है, अब देखना है की पुलिस प्रशासन की जांच कहा तक पहुंचती है ,आरोपी छात्र बड़े बड़े घरों से ताल्लुक रखते है और राजनीतिक दबाव भी डलवा रहे हैं।