फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Students is write short form in English but will be a big problem in exams

छात्रों की ये आदत बिगाड़ रही उनकी अंग्रेजी, नहीं हुए सावधान, तो परीक्षा में होगी बड़ी समस्या

Thu, 16 Jan 2020 05:52 PM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jan 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Students is write short form in English but will be a big problem in exams
चंद्रलेखा जैन, प्रिंसिपल सेंट जोंस स्कूल शिक्षिका अंग्रेजी और अनुपमा सक्सेना, प्रिंसिपल गार्गी गर्ल्स स्कूल, शिक्षिका अंग्रेजी - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर आई एम को एम, व्हेयर को डब्लूएचआर, प्लीज को पीएलजेड, फाइन को एफएन, यू को केवल यू, वाई को केवल वाई और आर के स्थान पर केवल अक्षरों में आर लिखा जा रहा है। छात्रों की शॉर्ट फार्म लिखने की यह आदत अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। होम एग्जाम और प्री बोर्ड में छात्र अंग्रेजी में पूरा शब्द लिखने के स्थान पर केवल आधे अधूरे शब्द लिख रहे हैं, जिस कारण उनके नंबर कट रहे हैं। अगले महीने बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं। अगर छात्रों ने अपनी आदत में सुधार नहीं किया तो उनके लिए बड़ी समस्या बन जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया कि कई बार छात्रों को चेतावनी देने के बाद भी उनमें सुधार नहीं आ पा रहा है। प्लीज, आईएम, व्हेयर, एम, वाई, यू, आर, प्लीज, वेलकम, ओके, दिनों के नाम, महीनों के नाम, थैंक्यू, फाइन सहित तमाम ऐसे शब्द हैं जिनको छात्र केवल शॉर्ट फार्म में ही लिखने लगे हैं। कक्षा में नोट्स बनाने से लेकर आंसर कॉपी में भी छात्र इसी शॉर्ट फार्म का प्रयोग कर रहे हैं। अंग्रेजी में छात्रों को आधे नंबर सही जवाब और आधे अंक स्पेलिंग, मीनिंग और ग्रामर पर मिलते हैं।
विज्ञापन


शॉर्ट फॉर्म लिख रहे छात्र
विद्यार्थी अधिकांश वक्त व्हाट्सएप, फेसबुक पर बिताते हैं, उस पर बातचीत शॉर्ट फॉर्म में ही होती है। ये शॉर्ट फॉर्म लिखने की आदत छात्रों में इस तरह घर कर गई है कि विद्यार्थी पेपर में भी वही लिखते हैं। होम एग्जाम, प्रीबोर्ड में ये परेशानी सामने आई है। - एसके दुबे, प्रिंसिपल दीवान पब्लिक स्कूल शिक्षक अंग्रेजी

विज्ञापन
विज्ञापन

वोकेबलरी हो रही कमजोर
छात्रों में शॉर्ट फार्म लिखने की आदत के कारण उनकी वोकेबलरी और ग्रामर दोनों कमजोर हो रही है। छात्रों को स्पेलिंग याद नहीं रहती, स्पेलिंग में काफी गलतियां मिलती हैं। क्योंकि शॉर्ट फॉर्म के कारण छात्र स्पेलिंग पर ध्यान नहीं देते। - चंद्रलेखा जैन, प्रिंसिपल सेंट जोंस स्कूल शिक्षिका अंग्रेजी

अंकों पर पड़ेगा असर
बोर्ड ही नहीं होम एग्जाम वाले छात्रों में भी शॉर्ट फार्म लिखने की आदत बढ़ रही है। कक्षाओं में शिक्षक खासतौर पर वोकेबलरी, ग्रामर को सुधारने पर ही जोर दे रहे हैं। इंग्लिश में ग्रामर, मीनिंग और स्पेलिंग तीनों मिलाकर अंक मिलते हैं। - अनुपमा सक्सेना, प्रिंसिपल गार्गी गर्ल्स स्कूल, शिक्षिका अंग्रेजी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed