{"_id":"696e6bffe8a0a0e009069984","slug":"meerut-student-resident-of-pallavapuram-died-in-delhi-dead-body-found-under-suspicious-circumstances-2026-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पल्लवपुरम निवासी छात्रा की दिल्ली में मौत, संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शव, मामा के घर रहती थी अंशिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पल्लवपुरम निवासी छात्रा की दिल्ली में मौत, संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शव, मामा के घर रहती थी अंशिका
Mon, 19 Jan 2026 11:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:08 PM IST
सार
पल्लवपुरम फेज दो निवासी अंशिका दिल्ली में एमए कर रही थी और साथ ही डांस का प्रशिक्षण भी ले रही थी। मामा के घर रह रही थी। उसका शव घर में ही पड़ा मिला। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मेरठ में परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अंशिका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पल्लवपुरम फेज दो स्थित नारायण कॉलोनी निवासी छात्रा अंशिका (21) की रविवार को दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंशिका एमए (शिक्षा) की पढ़ाई कर रही थी और पिछले पांच-छह महीनों से दिल्ली में अपने मामा–मामी के यहां रह रही थी।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, अनुसार अंशिका घर में अकेली थी, जबकि मामा और मामी नौकरी पर गए हुए थे। रात को लगभग 8 घंटे बाद मामा-मामी घर लौटे तो अंशिका उन्हें मृत पड़ी मिली, जिसके बाद वे उसके शव को लेकर पल्लवपुरम पहुंचे। सोमवार को गमगीन माहौल में अंशिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
अंशिका के पिता मटरू की पांच साल पहले मौत हो गई है। पल्लवपुरम में मां रेनू और दादी रहते हैं। अंशिका पढ़ाई के साथ दिल्ली में नृत्य का प्रशिक्षण ले रही थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। अंशिका का छोटा भाई अथर्व है, जो कक्षा आठ का छात्र है। अंशिका की मौत की जानकारी मिलते ही पड़ोसी और रिश्तेदार अंशिका के घर पहुंचे और सांत्वना दी।
विज्ञापन