फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Student raped after making video in school washroom, taken to hotel in Delhi and gang raped

Meerut: स्कूल के वॉशरूम में वीडियो बनाकर छात्रा से दुष्कर्म, दिल्ली के होटल में ले जाकर किया गैंगरेप

Tue, 22 Oct 2024 12:31 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Oct 2024 12:31 AM IST
सार

पहले एक आरोपी ने वीडियो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। उसके बाद तीन दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा के साथ दरिंदगी की। पुलिस को चारों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Student raped after making video in school washroom, taken to hotel in Delhi and gang raped
इंदौर में छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी का दो साल पहले स्कूल के वाशरूम में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। दो नाबालिग व दो बालिग चार आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्ली के होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। एक दिन स्कूल में कक्षा 12 के छात्र ने वाशरूम में उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी से परेशान होकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। दो साल से आरोपी पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को आरोपी बाइक लेकर आधी रात को किशोरी के घर पहुंचा और कॉल करके उसे बाहर बुला लिया। आरोपी ने उसे कुछ खाने के लिए दिया। इसके बाद उसे दिल्ली के होटल में होश आया। आरोप है कि आरोपी और उसके तीन दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed