फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut STF raids in search of Yakub Qureshi and son Imran, prize money increased

Meerut: 50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी और बेटे इमरान की तलाश में एसटीएफ की ताबड़तोड़ दबिश

Thu, 05 Jan 2023 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Jan 2023 01:35 PM IST
सार

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। याकूब और उनके बेटे इमरान पर अब 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये का इनाम कर दिया गया है।

विज्ञापन
Meerut STF raids in search of Yakub Qureshi and son Imran, prize money increased
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान पर अब 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये का इनाम कर दिया है। वहीं मेरठ एसटीएफ दोनों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। एसपी सिटी द्वारा गैंगस्टर के तहत याकूब की 26 जगह पर 85 करोड़ संपत्ति को जब्त करने की तैयारी कर ली गई है। दावा किया गया है कि लिखापढ़ी हो चुकी है, छह-सात दिन में कार्रवाई कर दी जाएगी।

विज्ञापन

31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर अवैध तरीके से पैकिंग किए जाने का खुलासा पुलिस ने किया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान, मैनेजर मोहित त्यागी सहित 17 लोगों को नामजद किया गया। उसके बाद पुलिस ने एक माह पहले याकूब और उनके परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन

 

फिरोज जेल चला गया और संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर हैं। याकूब और इमरान को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि फरार पिता-पुत्र पर अब इनाम 25-25 हजार रुपये को बढ़ाकर 50 हजार की संस्तुति की गई है। जिसकी रिपोर्ट आईजी मेरठ रेंज को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra Live: शामली के ऊंचा गांव पहुंची यात्रा, VIP कैंपस में विश्राम के लिए पहुंचे राहुल गांधी
 

17 जगह पर बिल्डिंग
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि याकूब कुरैशी की 26 जगह एक अरब की संपत्ति चिह्नित हुई हैं जिनमें से 17 जगह पर बिल्डिंग बनी हुई हैं। इन 17 जगह की कीमत का आकलन पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से कराया गया है। कीमत 85 करोड़ रुपये आंकी गई। छह-सात दिन में याकूब की 85 करोड़ रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर के तहत जब्त किया जाएगा।
 
33 गाड़ी ढूंढने में जुटी पुलिस
याकूब कुरैशी की ओडी, बीएमडब्ल्यू सहित 33 गाड़ी चिह्नित हुई हैं। आरटीओ से उनका रिकॉर्ड खंगाला गया है। सीओ किठौर रूपाली राय को गाड़ी ढूंढने में लगाया है। बताया गया कि याकूब के रिश्तेदार और परिचितों के पास ये वाहन चल रहे हैं। पुलिस का कहना कि अगर याकूब के वाहन किसी के पास हैं तो पुलिस को तुरंत बताएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed