बॉक्सिंग: रोमांचक मुकाबले में मेरठ के पीयूष तोमर ने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को 34वीं उप्र सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया। यहां खेल निदेशालय एवं उप्र एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा चार दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। जिसमें आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, झांसी, लखनऊ, मुरादाबाद सहित 18 मंडल व 2 हॉस्टल से करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को प्रतियोगिता में बॉक्सिंग की नई पौध ने रोमांचक मुकाबलों में जमकर खेल दिखाया। इस दौरान मेरठ के पीयूष तोमर ने अपने भार वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।
इसके अलावा अलग-अलग मंडलों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि मेजर आदित्य प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, डॉ. पल्लव अग्रवाल, पर्वन भार्गव, सत्यप्रकाश राघव, लक्ष्यराज त्यागी, भूपेंद्र यादव, सतीश शर्मा, ललित पंत, वैशाली सिंह, समीर, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजीव दीक्षित, संजय गुप्ता, संजीव कटियार, निसार खान आदि मौजूद रहे।
परिणाम - डी-1 ग्रुप में सहारनपुर के आदित्य, सी-3 ग्रुप में आगरा के मोहित, सी-3 में झांसी के पारस साहू, अलीगढ़ के समीर खान, सी-4 में मिर्जापुर के अमरजीत पटेल, सी-5 ग्रुप में गोरखपुर के हरीशचंद्र, झांसी के समीरुलहक, वाराणसी के ऋषि सिंह, सी-11 में वाराणसी के आशुतोष, बी-8 ग्रुप में प्रयागराज के अमनपाल, बी-9 में मेरठ के पीयूष, प्रयागराज के शैलेशपाल, गोरखपुर के अर्जुन चौहान, आजमगढ़ के महेश राजभर, बी-10 ग्रुप में गोरखपुर के रामजीत कुमार, आगरा के अमन राठौर, वाराणसी के पंकज कुमार, कानपुर के पीयूष तंवर विजयी रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/