{"_id":"68c1c8b9f22facf1e902cdf8","slug":"meerut-stampede-due-to-gas-leak-at-tejgarhi-intersection-road-blocked-for-half-an-hour-route-diversion-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: तेजगढ़ी चौराहे पर गैस रिसाव होने से मची भगदड़, आधे घंटे तक रास्ता रोका, रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तेजगढ़ी चौराहे पर गैस रिसाव होने से मची भगदड़, आधे घंटे तक रास्ता रोका, रूट डायवर्जन
Thu, 11 Sep 2025 12:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:21 AM IST
सार
नगर निगम की जेसीबी ने खोदाई के दौरान गैस पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण रिसाव होने लगा। फायर ब्रिगेड भी आ गई। करीब आधे घंटे बाद लाइन को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
पाइपलाइन टूटने के बाद उसे दुरुस्त करने आई टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजगढ़ी चौराहे पर नगर निगम की जेसीबी द्वारा खोदाई के दौरान गेल कंपनी की गैस की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गैस रिसाव होने से तेजगढ़ी चौराहे पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने तुरंत पूरा क्षेत्र सील कर दिया। मार्ग परिवर्तित कर वाहनों को अन्य मार्गों से निकाला गया, ताकि कोई हादसा न हो सके। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। गेल कंपनी के अफसरों को सूचना देकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव बंद कराया गया।
विज्ञापन
यह हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। गेल कंपनी की गैस की पाइप लाइन तेजगढ़ी चौराहे से होकर जा रही है। गढ़ रोड को सीएम ग्रिड योजना में बनाने का काम हो रहा है। बुधवार शाम को जेसीबी तेजगढ़ी चौराहे पर गड्ढा खोद रही थी। तभी जेसीबी से गैस पाइप लाइन टूट गई और गैस रिसाव होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजगढ़ी चौराहे के पास खड़े ऑटो चालक व दुकानदारों को गैस रिसाव की बदबू आने लगी। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते तेजगढ़ी के आसपास के क्षेत्र में तेजी के गैस रिसाव होने से बदबू फैलाने लगी। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल विभाग ने पूरे इलाके को सील कर दिया। रूट डायवर्जन कर वाहनों को अन्य मार्गों से निकाला गया।
इसके बाद उन्होंने गेल कंपनी के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इस बीच दमकलकर्मी जहां से रिसाव हो रहा था। वहां पर केमिकल डालना शुरू कर दिया। गेल कंपनी के अधिकारी भी आ गए। करीब आधे घंटे बाद गैस रिसाव बंद होने हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तेजगढ़ी चौराहे पर जेसीबी द्वारा लाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस लीकेज हुई थी, जिसे बाद में गेल कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर ठीक करा दिया गया। इस संबंध में मेडिकल थाने पर किसी ने तहरीर नहीं दी है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तेजगढ़ी चौराहे पर जेसीबी द्वारा लाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस लीकेज हुई थी, जिसे बाद में गेल कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर ठीक करा दिया गया। इस संबंध में मेडिकल थाने पर किसी ने तहरीर नहीं दी है।