फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SSP gets promotion to selection grade, Dr. Vipin Tada is IPS of 2012 batch

Meerut: एसएसपी को मिली सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति, 2012 बैच के आईपीएस हैं डाॅ. विपिन ताडा

Thu, 02 Jan 2025 03:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 02 Jan 2025 03:50 PM IST
सार


मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को डीआईजी सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिली है।

विज्ञापन
Meerut: SSP gets promotion to selection grade, Dr. Vipin Tada is IPS of 2012 batch
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को डीआईजी सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिली है। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उनके कंधों पर रैंक लगाकर शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


एसएसपी वर्ष 2012 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने जून 2024 में मेरठ के एसएसपी पद की जिम्मेदारी संभाली थी। वह मूलरूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में भीषण सर्दी: 2025 के पहले दिन 14 वर्ष में सबसे ठंडा रहा मेरठ, AQI सुधरा, शीतलहर ने ठिठुराया
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 2002 में पहले ही प्रयास में एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा पास की और पढ़ाई पूरी होने के बाद वह राजस्थान के एक सरकारी अस्पताल में चिकित्साधिकारी बन गए। नौकरी में रहते हुए यूपीएससी की तैयारी की और 2011 में परीक्षा पास की थी।  

32 कंप्यूटर ऑपरेटर को मिली पदोन्नति
मेरठ जिले में नियुक्त 32 कंप्यूटर ऑपरेटरों को ग्रेड-ए से विभागीय परीक्षा में सफल होने पर ग्रेड-बी के पद पर पदोन्नति मिली है। बुधवार को एसएसपी ने उनके कंधों पर रैंक लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed