{"_id":"d1b18c42a9719e7fba2e1c9bce945b7d","slug":"meerut-sports-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में बागपत की मलकपुर टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में बागपत की मलकपुर टीम चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुर गांव में खेली गई शहीद विजय कुमार तालियान की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। बागपत के मलकपुर की टीम प्रथम, धनौरा द्वितीय और बसी टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के फाइनल में बागपत के मलकपुर की टीम ने 20-07 के अंतर से धनौरा की टीम को पछाड़कर खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए मुजफ्फरनगर के काकड़ा और बागपत के बसी गांव की टीम के बीच मुकाबला हुआ। बसी ने काकड़ा को हराकर तृतीय स्थान कब्जाया। विजेता मलकपुर को 31 हजार, धनौरा को 21 और बसी की टीम को 11 हजार रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रालोद नेता सुनील रोहटा रहे। उन्होंने कहा कि कबड्डी ग्रामीण इलाके का खेल है। सरकार को इस खेल को बढ़ावा देना चाहिए। प्रो कबड्डी खिलाड़ी विकास तोमर, रुपेश तोमर मलकपुर टीम की ओर से खेल और आकर्षण का केंद्र रहे। विपिन कुमार, सिकंदर सिंह, सुनील कुमार और अनिल कुमार उपस्थित रहे।