{"_id":"68a1a16303a36b1cc601ec50","slug":"meerut-sports-news-fitness-test-from-18-for-admission-in-sports-university-take-a-look-at-sports-news-2025-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Sports News: खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 18 से फिटनेस टेस्ट, बॉक्सर अनिक ने जीता मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Sports News: खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 18 से फिटनेस टेस्ट, बॉक्सर अनिक ने जीता मेडल
Sun, 17 Aug 2025 03:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 17 Aug 2025 03:02 PM IST
सार
फिटनेस टेस्ट के दौरान ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा की टीम अभ्यर्थियों की सहनशक्ति, ताकत और खेल कौशल का मूल्यांकन करेगी। टेस्ट के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
ट्रायल। सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए वैज्ञानिक शारीरिक फिटनेस और खेल कौशल परीक्षण 18 से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होंगे।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की टीम ममिका सिंह के नेतृत्व में अभ्यर्थियों की सहनशक्ति, ताकत और खेल कौशल का उन्नत तकनीकों से मूल्यांकन करेगी। कोर्स के लिए आवेदन केवल उत्तर प्रदेश से ही नहीं, बल्कि देश के दस से अधिक राज्यों से बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय अपने संदेश को सफलतापूर्वक प्रसारित कर पाया है कि वह विश्वस्तरीय खेल शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा पहली बार हम प्रवेश प्रक्रिया में वैज्ञानिक परीक्षण अपना रहे हैं, ताकि ऐसे विद्यार्थी चुनें जाएं जिनमें खेल और पढ़ाई दोनों में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता हो। चार दिवसीय परीक्षण का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय खेल परिसर में होगा। प्रतिदिन रिपोर्टिंग समय सुबह 9:00 बजे है।
विज्ञापन
परीक्षण कार्यक्रम
18 अगस्त – मेरठ जिले के अभ्यर्थी
19 अगस्त – बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुज़फ्फरनगर, शामली, सहारनपुर
20 अगस्त – उत्तर प्रदेश के अन्य जिले
21 अगस्त – समस्त भारत (उत्तर प्रदेश को छोड़कर)

एक दौड़ देश के नाम स्पर्धा में अर्जुन और उमा रहे अव्वल
स्वतंत्रता दिवस पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दौड़ देश के नाम का आयोजन किया गया। क्राॅस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता में पहला स्थान पुरुष वर्ग में अर्जुन और महिलाओं में उमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की दौड़ तीन किलोमीटर की रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। इसमें 78 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर अर्जुन, दूसरे पर हरेंद्र, तीसरे पर रोहत, चौथे पर रितिक और पांचवें स्थान पर अनमोल रहे। महिलाओं में पहला स्थान उमा ने, दूसरा स्थान आरती, तीसरा स्वाति, चौथा जयश्री और पांचवा स्थान सलोनी ने प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. विपुल, रामचंद्र, सचिन, कुलविंदर, अब्दुल अहद, सतीश कुमार, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।हॉकी में जूनियर यंग्स और विजन एकेडमी ने मैच जीते
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रही हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह अनुसार दिन का पहला मुकाबला एसडी ब्लू टीम व जूनियर यंग्स टीम संग खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में जूनियर यंग्स टीम ने एसडी ब्लू टीम को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की।मैच के 32वें मिनट में निष्कर्ष ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, 17 वर्षीय वर्ग में प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला विजन एकेडमी व डीएवी टीम के बीच खेला गया। इसमें विजन की टीम ने डीएवी को 2-1 से पराजित कर जीत हासिल की। विजन एकेडमी की ओर से आदेश कुमार, कार्तिक यादव ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए। डीएवी टीम की ओर से एकमात्र गोल तनिष्क ने अपनी टीम के लिए किया। मैच से पहले मुख्य अतिथि दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्जित विहान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल मैच रविवार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा।