फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Sports: Harsh took nine wickets with two hat-tricks in the 25 over match... Read sports activities

Meerut Sports: 25 ओवर के मैच में हर्ष ने दो हैट्रिक के साथ लिए नौ विकेट... पढ़ें जिले की खेल एक्टिविटीज

Tue, 05 Nov 2024 01:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Nov 2024 01:42 AM IST
सार

मेरठ जिले में सोमवार को कई जगह क्रिकेट मैचों का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया। वहीं अन्य खेलों के ट्रायल को लेकर तैयारियां की गईं। 

विज्ञापन
Meerut Sports: Harsh took nine wickets with two hat-tricks in the 25 over match... Read sports activities
11 साल का वंश, जिसने एक मैच में दो हैट्रिक लीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 साल के हर्ष ने कर दिया कमाल, एक ही मैच में दो बार ली हैट्रिक

विज्ञापन
घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रही प्रतियोगिता में 11 वर्षीय हर्ष राणा ने एक ही मैच में दो बार हैट्रिक लगाते हुए कुल नौ विकेट लिए। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। वंश सेन ने 65, उमंग यादव ने 47 व सक्षम नैन ने 41 रन बनाए। घसौली क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज शिवा सैनी ने दो, अंशुल, विशाल और अंश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घसौली क्रिकेट एकेडमी की टीम 12.5 ओवरों में मात्र 66 रनों पर सिमट गई। पंचवटी के गेंदबाज हर्ष राणा ने दो बार हैट्रिक लगाते हुए कुल नौ विकेट लिए। आयुष ने एक विकेट लिया। पंचवटी ने 187 रनों से मैच जीता। हर्ष राणा मैच के हीरो रहे। 11 साल के हर्ष राणा ऑलराउंडर हैं। हर्ष तीन साल से पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में उमेश कुमार से प्रशिक्षण ले रहे हैं। 
 

Meerut Sports: Harsh took nine wickets with two hat-tricks in the 25 over match... Read sports activities
सतवाई पैंथर्स की टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : अमर उजाला

सतवाई पैंथर्स ने फराज इलेवन को हराया

एपीजे अब्दुल कलाम क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार को हुई। 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच मलियाना के गुर्जर चौक स्थित डीपीएस के क्रिकेट ग्राउंड पर सतवाई पैंथर्स और फराज इलेवन के बीच हुआ। फराज इलेवन ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 214 रन बनाए। मुदस्सिर ने 63 रनों का योगदान दिया। सतवाई पैंथर्स ने 22 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कप्तान सलमान समीद ने 58 व रियासत अली ने 61 रनों की पारी खेली। मोहम्मद आरिफ ने 49 रनों का योगदान दिया। सलमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Sports: Harsh took nine wickets with two hat-tricks in the 25 over match... Read sports activities
गेम सिटी एरेना में पुरस्कृत किए गए खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

गोल्डन ग्लेडिएटर्स ने वीडी वियर को 58 रन से हराया

किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे एनिटाइम फिटनेस क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गोल्डन ग्लेडिएटर्स और वीडी वियर के बीच मैच हुआ। गोल्डन ग्लेडिएटर्स के कप्तान मोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 206 रन बनाए। मोहित ने 37 गेंदों में 61 रन और कुलदीप ने 31 गेंद में 56 रन की पारी खेली। वीडी वियर के ओम ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट और कपिल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए।
वीडी वियर की टीम 15.4 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। गुड्डू ने 23 गेंदों में 45 और दीपक ने 12 गेंद में 21 रन बनाए। गोल्डन ग्लेडिएटर्स के अनुज ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट और वैभव ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कुलदीप को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोहित और गेंदबाज ओम को चुना गया। 
 
विज्ञापन

एमपीएस और इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में होंगे ट्रायल

अंडर-17 बालिका वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 नवंबर तक बुलंदशहर में होगा। इसे लेकर मेरठ की टीम का ट्रायल 5 नवंबर को मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स वेस्ट एंड रोड पर शाम 5 बजे किया जाएगा। 63वीं यूपी सीनियर स्टेट पुरुष बास्केटबॉल चैंपियनशिप 18 से 24 नवंबर तक कानपुर में होगी। इसके लिए मेरठ की टीम का ट्रायल 6 नवंबर को इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंगानगर में होगा। संघ के सचिव मिर्जा बेग ने बताया कि ट्रायल को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 
 

प्रदेश स्तरीय ट्रायल में नहीं पहुंचे कई जिलों के खिलाड़ी

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 नवंबर तक अमेठी में होना है। इसके लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले की टीम और मंडल की टीम का चयन होना था। जिले की टीम के लिए ट्रायल प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी। 
सोमवार को मंडल की टीम के लिए ट्रायल होना था, लेकिन मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद आदि जिलों से कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा। सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद ने बताया कि जो बच्चे जिले से पहुंचे थे, उनकी ट्रायल लिया गया। अन्य जिलों से खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंचे। 
 

कुम्हारान नाइट राइडर्स 56 रन से विजयी

सरधना के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे एसपीएल सीजन-4 में हुए मैच में कुम्हारान नाइट राइडर्स ने सरधना नाइट राइडर्स को 56 रन से हराया। कुम्हारान नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। आशु ने 23 गेंद में 62 रन की पारी खेली। रजत ने 30 गेंद में 59 रन बनाए। सरधना नाइट राइडर्स के शिवम ने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। सरधना की टीम 16.2 ओवर में 178 रन पर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद दानिश ने 30 गेंद में 56 व कप्तान आदर्श ने 16 गेंद में 42 रन की पारी खेली। अरुण शर्मा ने 3.2 ओवर में 4 व अभिषेक राय ने 3 ओवर में 3 विकेट हासिल किए। अरुण शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
 

एएस इंटर कॉलेज में अंडर 14 टूर्नामेंट का शुभारंभ

मवाना के एएस इंटर कॉलेज में अंडर 14 बालक वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुलंदशहर तथा एएस इंटर कॉलेज मवाना के मध्य मैच खेला गया। बुलंदशहर की टीम 19 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एएस इंटर कालेज ने 3 विकेट खोकर 20 ओवर में जीत अपने नाम कर ली। कृष्णा ने 30, युवराज ने 26 और अफान ने 22 रन बनाए। 
 

राधिका सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, स्कूल में हुआ स्वागत

प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर 21 से 24 अक्तूबर तक आयोजित हुई चार दिवसीय 68वीं प्रदेशीय विद्यालीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दिशा पब्लिक स्कूल की छात्रा ने स्वर्ण पदक जीता। दादरी वेटलिफ्टिंग सेंटर के कोच कोशिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी प्रशिक्षु नंगली आजड़ निवासी राधिका सिंह ने सीनियर वर्ग 49 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीता है। उनके सेंटर की प्रियांशु ने सीनियर वर्ग 102 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed