{"_id":"6848992ac15b12db6c093e09","slug":"meerut-sporting-won-the-india-sindoor-football-cup-meerut-news-c-14-1-mrt1002-886231-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ स्पोर्टिंग ने इंडिया सिंदूर फुटबाल कप जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ स्पोर्टिंग ने इंडिया सिंदूर फुटबाल कप जीता
विज्ञापन
सुनील कैथवास.... तोपखाना मैदान में इंडिया सिंदूर कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता मेरठ स्पोर्टिं
मेरठ। तोपखाना मैदान में मंगलवार को इंडिया सिंदूर कप फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। इसमें मेरठ स्पोर्टिंग टीम ने स्पार्टन एफसी को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
मैच के शुरुआत में ही मेरठ स्पोर्टिंग टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली। गोल करने के बाद खिलाड़ियों का उत्साह भी दोगुना हो गया। पहले हाफ में स्पार्टन एफसी ने कई बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन बेहतर क्षेत्ररक्षण के कारण वह असफल रहा। दूसरे हाफ में स्पार्टन एफसी ने दोबारा स्कोर को 1-1 करने का प्रयास किया। हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में मेरठ स्पोर्टिंग टीम ने एक और गोल कर एकतरफा जीत हासिल कर ली।
इस प्रतियोगिता में 11 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजीव गोयल सिक्का रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। निर्णायक रविंद्र सिंह, दानिश और आशीष ठाकुर रहे। इस दौरान कपिल कुमार, आशीष सोनकर, राहुल कुमार, रोहित बंसल, आकाश भटनागर, रविंद्र सिंह, अशोक भटनागर आदि रहे।