फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Spent 70 lakhs on the wedding, but fell short... Then suicide of young girl

Meerut: शादी में खर्च किए 70 लाख, मगर कम पड़ गए... फिर फोन आया कि तुम्हारी बेटी इस दुनिया में नहीं रही, आ जाओ

Fri, 06 Sep 2024 08:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Sep 2024 08:47 PM IST
सार

एक महिला का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा कर दिया। पति समेत ससुराल वाले फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Spent 70 lakhs on the wedding, but fell short... Then suicide of young girl
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी की पत्नी शहरीन (30) का शव शुक्रवार दोपहर फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान ससुराले वाले घर छोड़कर भाग गए। शहरीन के पिता रईसुद्दीन ने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंचोली लावड़ निवासी रईसुद्दीन मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। रईसुदीन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शहरीन की शादी वर्ष 2020 में रीयल गार्डन निवासी साजिद के साथ की थी। साजिद स्क्रैप का कारोबार करता है। दंपति के एक बेटा भी है। आरोप है कि शादी में 70 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद साजिद और उसके परिजन दहेज में फॉर्च्यूनर और पांच लाख की डिमांड को लेकर शहरीन का उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शहरीन ने अपने परिवार के लोगों से शिकायत की। मगर हर बार ससुराल वाले दोबारा शहरीन को परेशान न करने का वादा करके मामला रफा-दफा कर देते थे। 
शुक्रवार की दोपहर मायके वालों को फोन करके ससुराल वालों ने बताया कि शहरीन ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिजन जब अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे तो शहरीन का शव बेड पर पड़ा था। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed