फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Speeding truck hits scooter, woman dies, child narrowly escapes

Meerut: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, बच्चा बाल-बाल बचा

Tue, 14 May 2024 12:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 May 2024 12:06 AM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में बागपत रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा बाल बाल बचा। हादसे में एक स्कूटी सवार युवक भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Speeding truck hits scooter, woman dies, child narrowly escapes
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर बैठी महिला और उसका पांच साल का बच्चा सड़क पर गिर गए। महिला के ऊपर ट्रक का पहिया उतरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक और बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नई बस्ती लल्लापुरा के रहने वाले ओमकार सिंह राज मिस्त्री हैं। उनकी पत्नी आशा देवी (38) सोमवार को पड़ोसी जयंत के साथ स्कूटी पर मेट्रो प्लाजा स्थित एसबीआई बैंक से रुपए निकालने गई थी। उनके साथ में पांच साल का बेटा सागर भी था। बैंक से पैसे नहीं निकलने के बाद आशा जयंत के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी।

विज्ञापन

कैलाश हॉस्पिटल के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से जयंत और सागर सड़क की साइड में और आशा बीच में गिर गई। ट्रक का पहिया आशा को कुचलता हुआ निकल गया। सागर के भी पैर में चोट लग गई। जयंत ने स्कूटी से पीछा करके ट्रक चालक को पकड़ लिया।

हादसे की सूचना पर आशा के परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे आशा के भाई कमल ने बताया कि उसकी बहन के तीन बच्चे सागर (05) दिशा (09) दक्ष (12) हैं।

परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर कोई यही कह रहा था कि अब बच्चों की देखभाल कौन करेगा। बच्चे मां के शव से लिपटकर बिलखते रहे।

टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक शहजाद पुत्र सईद निवासी खड़ौली कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक ठीक कराकर जा रहा था। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed