फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Speeding pickup vehicle overturned on the highway due to tire puncture, more than ten injured

Meerut: हाईवे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी टायर पंचर होने पर पलटी, 10 से ज्यादा घायल

Wed, 30 Aug 2023 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Aug 2023 11:11 AM IST
सार

मेरठ के मवाना क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां कपड़े का बाजार लगाने जा रहे पिकअप गाड़ी सवार टायर पंचर होने पर सड़क पर जा गिरे। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Speeding pickup vehicle overturned on the highway due to tire puncture, more than ten injured
घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के मवाना क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बिजनौर में कपड़े का बाजार लगाने जा रहे पिकअप गाड़ी सवार टायर पंचर होने पर सड़क पर जा गिरे। गाड़ी पलटने से करीब एक दर्जन घायल हो गए। सभी को अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


शोहराब गेट क्षेत्र के दारुल ग्रान, शाहपीर गेट निवासी करीब एक दर्जन लोग कपड़े का बाजार लगाने का काम करते है। आज सभी बिजनौर में बुध बाजार करने जा रहे थे। सभी लोग अपने सामान के साथ मेक्स पिकअप गाड़ी में सवार थे। मवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ी का पिछला टायर पंचर हो गया। जिससे गाड़ी घूमकर पलट गई।
विज्ञापन

 

गाड़ी में सामान के ऊपर बैठे करीब एक दर्जन लोग सड़क पर जा  गिरे। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। अन्य वाहन सवार लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी पर कई एम्बुलेंस पहुंच गई। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में ले जाया गया। एक एम्बुलेंस द्वारा कसेरुबक्सर स्थित सूर्य हॉस्पिटल में 4 घायलों को भर्ती कराया गया है। जिसमे दो की हालत गंभीर है, जबकि दो को फ्रैक्चर है।

ये हुए घायल
मोहम्मद आमिर (30)
नौसाद (28)
महताब (25)
 इमरान (32)
 एक अन्य 

आसपास नहीं था दूसरा वाहन, वरना होता और भी भीषण हादसा 
घायल आमिर ने बताया की गाड़ी का टायर जैसे ही पंचर हुआ वह एक साथ उलटी दिशा में घूम गई और पलट गई। उसने बताया कि अगर आसपास कोई दूसरा वाहन वहाँ होता तो पिकअप गाड़ी की टक्कर उससे हो जाती। जिससे और भी भीषण हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed