फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Special on World Joint Family Day, Joint family is the basis of good life

World joint family day: अच्छे जीवन का आधार है संयुक्त परिवार, मजबूत होता विश्वास का बंधन, खुशियां अपार

Sun, 15 May 2022 03:53 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 May 2022 03:53 PM IST
सार

संयुक्त परिवारों के बुजुर्गों का सानिध्य छोटों में संस्कार और अनुशासन लाता है विश्व संयुक्त परिवार दिवस पर ऐसे ही कुछ परिवारों से बात की जो एक दूसरे का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Special on World Joint Family Day, Joint family is the basis of good life
संयुक्त परिवार - फोटो : amar ujala

विस्तार

संयुक्त परिवारों में बुजुर्गों का सानिध्य छोटों में संस्कारों के बीज बोता है और अनुशासन लाता है। बात संयुक्त परिवार की हो तो रिश्तों की डोरी से बंधा स्नेह और विश्वास का बंधन और भी खास हो जाता है, तब समझौता छोटा और खुशियां अपार हो जाती हैं। शहर के काका नगर में एक ऐसा ही संयुक्त परिवार हैं, जो एक दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखते हुए कई वर्षों से साथ हैं। आज एकल परिवार के चलन के बीच एकता के सूत्र में बंधा ये संयुक्त परिवार खास है।

विज्ञापन


काका नगर में सत्यप्रभा वशिष्ठ अपने तीन पुत्र और पुत्रवधू व सात पौत्र-पौत्रियों के साथ रहती हैं। पुत्र अवनीश वशिष्ठ, अग्निवेश वशिष्ठ, कुमार भारत वशिष्ठ और पुत्रवधू नेहा, अश्मि, अदिति के अलावा पौत्र-पौत्रियों में अनुष्का, अमितेष, भुवन, अर्णव, उदय आदित्य और सारा हैं। परिवार में कुल 14 सदस्य सभी एक साथ एक छत के नीचे रहते हैं। यहां नियम है, जिसका कठोरता से पालन भी किया जाता है। पूरा परिवार दिन में एक बार साथ खाने पर जरूर बैठता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut:  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले-पूर्वजों की गलती के कारण 1947 में नहीं हुआ पूर्ण आबादी का विभाजन

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनिश्चित किया जाता है कि सभी परिवार के सदस्य एक-दूसरे के हर पहलू को यहां साझा कर सकें। सत्यप्रभा वशिष्ठ ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से संयुक्त रूप से रह रहा है। संयुक्त परिवार का फायदा सबसे अधिक है। किसी तरह की कोई चिंता नहीं होती है। दिनभर आपके आसपास आपके अपने रहते हैं। 

परिवार के सदस्यों से ज्यादा कौन किसकी मदद कर सकता है। सभी एक साथ रहते हैं। सभी एक-दूसरे की मदद करने के लिए आगे आते हैं। बच्चों को भी बाहरी दोस्तों की जरूरत नहीं होती है। एक साथ मिलकर पूरी टीम बना लेते हैं। खेल का रंग जमता है। बच्चे भी खुश रहते हैं। एकल परिवार में यह खुशियां कहां से मिलेंगी। संयुक्त परिवार का अपना महत्व है। इसे कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी हैं।

संयुक्त परिवार 
पेलखा निवासी 78 वर्षीय प्रीतम सिंह बताते हैं कि संयुक्त परिवारों का सुख भी अलग ही था। भारतीय संस्कृति और सभ्यता कितने ही परिवर्तनों के दौर से गुजर रही है। महत्वकांक्षा और भागदौड़ भरी जिंदगी में अब परिवारों का विघटन दुख देता है।

संयुक्त परिवार आज भी जीवन का आधार बने हुए हैं। सामाजिक, मनोरंजनात्मक, आर्थिक, सांस्कृतिक आदि दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने में ऐसे परिवार को मानसिक तनाव, असुरक्षा, पारिवारिक कलह आदि की भावना छू तक नहीं पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed