{"_id":"6053b0778ebc3e769f093b16","slug":"meerut-sp-traffic-sent-a-complaint-of-rigging-in-police-recruitment-to-dg-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : पुलिस भर्ती में धांधली बाजी की शिकायत एसपी ट्रैफिक ने डीजी हेल्थ को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : पुलिस भर्ती में धांधली बाजी की शिकायत एसपी ट्रैफिक ने डीजी हेल्थ को भेजी
Fri, 19 Mar 2021 01:27 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती।
- फोटो : amar ujala
मेरठ पुलिस भर्ती की धांधली बाजी की शिकायत गुरुवार एसपी ट्रैफिक में डीजी हेल्थ को भेज दी। एसपी ट्रैफिक का कहना कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर द्वारा जो आरोप लगाए गए, वह डॉक्टर की टीम से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर डीके शर्मा ने एसएसपी ऑफिस पर पहुंच कर पुलिस भर्ती में धांधली बाजी होने की शिकायत की है। इस मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए थे। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को मामले की जांच सौंपी थी। डॉक्टर द्वारा दिए गए शिकायत पत्र की एक कॉपी बृहस्पतिवार डीजी हेल्थ को भेजी गई।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि पुलिस भर्ती में धांधली बाजी के जो भी आरोप लगे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होगी और निश्चिततौर पर कार्रवाई भी होगी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलिस भर्ती में री-मेडिकल करने वाले डॉक्टर टीम की भी जानकारी ली। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि इस मामले की अभी जांच चल रही है। एसपी ट्रैफिक की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन