फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SP leader's brother injured in a road accident dies during treatment

Meerut: सड़क हादसे में घायल सपा नेता के भाई की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

Fri, 12 Jul 2024 11:41 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 12 Jul 2024 11:41 AM IST
सार

मेरठ में रविवार रात हुई दो बाइकों की भिड़ंत में घायल साजिद की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महानगर सचिव रहे सपा नेता का छोटा भाई था।

विज्ञापन
Meerut: SP leader's brother injured in a road accident dies during treatment
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के पालिका बाजार में रविवार रात हुई दो बाइकों की भिड़ंत में घायल साजिद की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार मलियाना निवासी दो दोस्त भी घायल हुए हैं। साजिद के बड़े भाई नफीस चौधरी सपा के महानगर सचिव रहे हैं। 

विज्ञापन


खैरनगर धोबी का छत्ता निवासी साजिद(26) पुत्र शफीक अहमद घर के निकट ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। रविवार रात वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। देहली गेट क्षेत्र में पालिका बाजार में उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


 हादसे में साजिद और दूसरी बाइक पर सवार टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना निवासी अरूण व मोहित भी घायल हो गए। अरूण और मोहित ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी करते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से साजिद को दिल्ली रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को साजिद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो परिजन का रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में माता-पिता के अलावा छह भाई और एक बहन है। भाइयों में साजिद सबसे छोटे थे। साजिद के परिजन ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed