{"_id":"683755007d3614bdf8003ab1","slug":"meerut-sp-district-president-called-his-own-party-leaders-thieves-took-the-names-of-shahid-manzoor-atul-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सपा जिलाध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को बताया चोर, शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान समेत इनका लिया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सपा जिलाध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को बताया चोर, शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान समेत इनका लिया नाम
Wed, 28 May 2025 11:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 28 May 2025 11:55 PM IST
सार
सपा कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री जुगल किशोर शामिल हुए। बड़े नेताओं के न आने पर जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने आपा खो दिया और अनुचित शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में पार्टी के नेताओं को चोर कह दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कद्दावर नेता बैठक में नहीं आते हैं और सभी विधानसभा में टिकटों के बड़े-बड़े दावा करते हैं।
विज्ञापन
बैठक में शामिल कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विधायक शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान, रफीक अंसारी के अलावा मुकेश सिद्धार्थ, योगेश वर्मा, प्रभु दयाल वाल्मीकि, सम्राट मलिक और बाबर खरदौनी सहित कई नेताओं के नाम लेकर बैठक में न आने पर टिप्पणी की। बोले- यह दिल्ली और लखनऊ के नेता हैं, पार्टी की बैठक में इनको शर्म लगती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आते ही अपना चेहरा दिखाने के लिए आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में पहुंचे पूर्व मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि के सामने ही ये बातें कहीं गईं। बैठक में कुल 25-30 कार्यकर्ता देखकर सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने माइक ले लिया और वरिष्ठ नेताओं के बारे में बोलते हुए आपा खो दिया है।
उन्होंने कहा कि यहां सड़क पर संघर्ष करने वाले समाजवादियों की लाइन अलग है और दिखावे वालों की अलग है। टिकट मांगने और लखनऊ-दिल्ली की राजनीति करने वाले नेताओं की अलग लाइन है। इसलिए संगठन के लिए सड़क पर रहकर संघर्ष करने वालों को मौका मिलना चाहिए। टिकट के दावेदार बैठकों से गायब रहते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और अन्य पदों पर बैठे नेता यहां पहुंचे नहीं हैं। विपिन चौधरी ने नेताओं को चोर तक कह दिया। इसे लेकर पार्टी के नेताओं में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, कमेटियां बनाएं : जुगल किशोर
बैठक में समीक्षा करने पहुंचे मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वह यहां संगठन व बूथ को मजबूत करने आए हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर मजबूत करने और कमेटियां बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में समीक्षा करने पहुंचे मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वह यहां संगठन व बूथ को मजबूत करने आए हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर मजबूत करने और कमेटियां बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जो नेता बैठक में नहीं पहुंचे हैं, वे अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिए। सभी को संकल्प पत्र पढ़कर सुनाया। शपथ दिलाई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी विधानसभा चुनाव जिताएंगे और मुख्यमंत्री बनाएंगे।
इस दौरान कैंट के अलावा सरधना, शहर, दक्षिण और किठौर विधानसभा में भी बूथ की समीक्षा की गई। बूथ स्तर पर लापरवाही करने वाले कार्यकर्ताओं से उन्होंने नाराजगी भी जताई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मुखिया गुर्जर, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, अहतेशाम इलाही, मोहम्मद चांद, ओम प्रकाश खटीक आदि मौजूद रहे।
ये बोले नेता
मुझे आज की बैठक की सूचना नहीं थी। जिलाध्यक्ष ने क्या कहा, यह भी जानकारी नहीं। उन्होंने अगर असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है, तो यह गलत है।
- रफीक अंसारी, विधायक, शहर विधानसभा
मुझे आज की बैठक की सूचना नहीं थी। जिलाध्यक्ष ने क्या कहा, यह भी जानकारी नहीं। उन्होंने अगर असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है, तो यह गलत है।
- रफीक अंसारी, विधायक, शहर विधानसभा
शब्दों का इस्तेमाल बहुत ध्यान से करना चाहिए। सोशल मीडिया का जमाना है, वायरल होते देर नहीं लगती। मुझे पार्टी कार्यालय पर किसी बैठक की सूचना नहीं थी। अगर पार्टी के निर्देश होते तो बैठक में जरूर शामिल होता।
- शाहिद मंजूर, विधायक, किठौर विधानसभा
- शाहिद मंजूर, विधायक, किठौर विधानसभा
मैं सुबह से ही सरधना विधानसभा क्षेत्र में निकला हुआ था। पार्टी कार्यालय से बैठक की कोई सूचना नहीं थी। बैठक में अगर मैं नहीं रहता तो मेरी पत्नी जरूर रहती हैं। - अतुल प्रधान, विधायक, सरधना विधानसभा
पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की जानकारी सभी नेताओं की दी गई थी। मेरी मंशा विधायकों पर टिप्पणी करने की नहीं थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बूथ कमेटी मजबूत करने के लिए निर्देश दिए हैं। कई नेता बैठक में नहीं पहुंचे, उनको लेकर मेरी नाराजगी थी।
- विपिन चौधरी, जिलाध्यक्ष सपा
- विपिन चौधरी, जिलाध्यक्ष सपा