{"_id":"641d8a434a7d399355005d83","slug":"meerut-sp-city-piyush-singh-has-revealed-the-murder-of-brother-and-sister-and-six-accused-arrested-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाई-बहन की हत्या का खुलासा, नशे के इंजेक्शन लगाकर दबाया था गला, फिर 25 किमी दूर नहर में फेंके थे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाई-बहन की हत्या का खुलासा, नशे के इंजेक्शन लगाकर दबाया था गला, फिर 25 किमी दूर नहर में फेंके थे शव
Fri, 24 Mar 2023 05:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:49 PM IST
सार
Meerut Murder Case : पुलिस ने भाई-बहन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बच्चों की मां और उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी सीटी ने घटना का खुलासा किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के खैरनगर में भाई-बहन की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने बच्चों की मां निशा व पूर्व पार्षद सऊद फैजी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा कर दिया। दोनों बच्चों के शव रोहटा रोड स्थित पूटखास गंग नहर से बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन
ये था मामला
देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर स्थित गूलर वाली गली निवासी महिला निशा बेग ने प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी के साथ मिलकर अपने 10 साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी थी। वहीं गिरफ्तारी के बाद फैजी के यह बताने पर कि हत्या के बाद दोनों बच्चों के शव भोला की झाल पर गंगनहर में फेंक दिए हैं, आधी रात से ही पुलिस गंगनहर में भाई-बहन के शवों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर की ऐसी वारदात: कांप उठेगी रूह, थाने पहुंचा पूर्व पार्षद सऊद, बोला- नहर में फेंकीं दोनों की लाशें
विज्ञापन
बुधवार शाम में बच्चे हो गए थे लापता
लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करने वाले शाहिद बेग पत्नी निशा बेग, बेटे मेराब (10) व बेटी कोनेन (6) के साथ रहते हैं। मेराब सेंट जोंस स्कूल में कक्षा तीन और कोनेन सेंट जोंस गर्ल्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। बुधवार शाम 7:30 बजे भाई-बहन लापता हो गए थे।
हत्या से पहले मासूम बच्चों को हाथ-पैर बांधकर डाला गया था बेड के अंदर
मां और बच्चों के रिश्ते तार-तार करने वाली इस घटना में हत्या से पहले सऊद फैजी और निशा ने दोनों बच्चों के हाथ-पैर बांधकर बेड के बॉक्स में डाल दिए थे। हालत बिगड़ने पर दोनों को बाहर निकाला और नशे के इंजेक्शन लगा दिए। बाद में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं, पूर्व पार्षद बच्चों के शव गंगनहर में फेंकने के लिए अपनी कार की डिग्गी में रखकर भोला की झाल ले गया था।
यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चे मार डाले,हत्या से पहले मासूमों के हाथ-पैर बांध डाला था बेड के अंदर
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन