{"_id":"671fd444cae2adb243084e32","slug":"meerut-son-of-priest-of-mansa-devi-temple-fired-at-his-friend-friend-survived-but-his-own-sister-got-shot-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मंसा देवी मंदिर के पुजारी के बेटे ने दोस्त पर किया फायर, दोस्त बच गया मगर खुद की बहन को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मंसा देवी मंदिर के पुजारी के बेटे ने दोस्त पर किया फायर, दोस्त बच गया मगर खुद की बहन को लगी गोली
Mon, 28 Oct 2024 11:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:44 PM IST
सार
अजय का अपने दोस्त मनवीर से कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। दोनों में मारपीट हो गई तो अजय ने मनवीर पर फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अजय गिरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में मंसा देवी मंदिर के पुजारी के बेटे अजय गिरी का अपने दोस्त से विवाद हो गया। इसके चलते उसने दोस्त पर गोली चलाई। दोस्त तो बच गया लेकिन गोली उसकी खुद की बहन अलका के कंधे में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पिस्टल बरामद कर ली।
विज्ञापन
मंसा देवी मंदिर के पुजारी रमेश गिरी के बेटे अजय गिरी का अपने दोस्त मनवीर से विवाद हो गया। विवाद की वजह पड़ोस में रहने वाले वाल्मीकि परिवार के घर जाने से मनवीर को रोकना बताया जा रहा है। अजय गिरी और मनवीर में काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था। रविवार रात अजय ने मनवीर को फोन करके बुला लिया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। मनवीर अजय से बचने के लिए भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी पीछे से अजय ने उस पर अवैध पिस्टल से गोली चला दी। गोली अजय की बहन अलका के कंधे में जा लगी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया गया कि अलका गाजियाबाद में रहती है। वह अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि मनवीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की गई है। मामले की जांच की जा रही है।