फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Son dies after being stabbed in the stomach, father accused of murder

Meerut: पेट में चाकू लगने से जिम ट्रेनर की मौत, पिता पर हत्या का आरोप, मां ने बेटे की मौत पर कही ये बात

Thu, 02 May 2024 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 May 2024 12:07 PM IST
सार

मेरठ में जिम ट्रेनर दीपक तेवतिया की घरेलु विवाद में पेट में चाकू लगने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। आज मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचेगा।

विज्ञापन
Meerut: Son dies after being stabbed in the stomach, father accused of murder
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर की ईशापुरम कॉलोनी में गुरुवार शाम घरेलू विवाद में दीपक तेवतिया(30) को पेट में चाकू लग गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक के ससुराल पक्ष ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के बीबीनगर निवासी हवा सिंह तेवतिया गंगानगर क्षेत्र के 108-ईशापुरम में परिवार सहित रहते हैं। वह 11 जाट रेजीमेंट में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं। अब दौराला चीनी मिल में नौकरी करते हैं। उनका बेटा दीपक गढ़ रोड पर जिम ट्रेनर था।

विज्ञापन

Meerut: Son dies after being stabbed in the stomach, father accused of murder
तहरीर लिखवाते युवक के ससुराल पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार शाम परिवार में किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान दीपक के पेट में चाकू लग गया। परिजन और आसपास के लोगों ने रक्षापुरम स्थित एप्सनोवा अस्पताल ले गए। यहां उसे मृत बताया गया।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने पत्नी से पूछताछ के आधार पर बताया कि पहले पति काफी समय से कोई काम नहीं कर रहा था। इसे लेकर ससुर ताने मारते थे। मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

दीपक तेवतिया की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक जो पूछताछ की है, उसमें मां संता तेवतिया ने बताया कि दीपक काफी समय से परेशान चल रहा था। वही चार दिन पहले चाकू लेकर आया था। उसे नहीं पता था कि घर में ऐसा भी हो जाएगा।

वहीं, पिता हवा सिंह घटना के बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे। इस मामले में पत्नी शीतल ने अब तक यही बताया कि काफी समय से पति के पास कुछ काम नहीं था। इसे लेकर अक्सर विवाद रहता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हवा सिंह का छोटा बेटा पंकज तेवतिया सेना में सिपाही है। वह कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात है। बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

Meerut: Son dies after being stabbed in the stomach, father accused of murder
मृतक दीपक का फाइल फोटो व मौके पर मिला चाकू - फोटो : अमर उजाला

दीपक की शादी दो वर्ष पहले बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव बुकलाना निवासी शीतल से हुई थी। शीतल की नौ माह की बेटी मान्या है। घटना की जानकारी मिलने पर गाजियाबाद में नौकरी कर रहे शीतल का छोटा भाई गगन भी पहुंच गया। उसके बाद अन्य परिजन पहुंचे।

दीपक के साले गगन के मुताबिक वह और शीतल दो भाई-बहन हैं। बहन घर पर बैंकिंग की तैयारी में लगी है। उनके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से दीपक और शीतल को परेशान किया जा रहा था।

इस बारे में बहन शीतल ने घर पर भी बताया था। इस घटना को लेकर पड़ोसी से लेकर कॉलोनी के अन्य लोग भी हैरत में हैं। लोगों के मुताबिक दीपक शांत और मिलनसार स्वाभाव का लड़का था। सभी से बातचीत कर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed