{"_id":"69f5845a08d2e2dbfd00105a","slug":"meerut-son-arrested-for-killing-father-over-rs74-lakh-land-money-dispute-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एजाज हत्याकांड का खुलासा: 74 लाख की जमीन बनी खून की वजह, बेटे ने पिता को मारी गोली, पुलिस ने दबोचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजाज हत्याकांड का खुलासा: 74 लाख की जमीन बनी खून की वजह, बेटे ने पिता को मारी गोली, पुलिस ने दबोचा आरोपी
Sat, 02 May 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 May 2026 10:41 AM IST
सार
मेरठ के जानीखुर्द थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव में जमीन के 74 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानीखुर्द थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव निवासी किसान एजाज ने हाल ही में अपनी जमीन 74 लाख रुपये में बेची थी। परिवार में पांच बेटे हैं और जमीन के पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बताया गया कि सबसे बड़ा बेटा रियाज अपने हिस्से से संतुष्ट नहीं था और ज्यादा पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शराब के नशे में घर में घुसा जेठ, महिला से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
गुस्से में बेटे ने पिता को मारी गोली
बृहस्पतिवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रियाज ने अपने ही पिता एजाज पर गोली चला दी। गोली लगने से एजाज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीसरे बेटे मैराज ने अपने बड़े भाई रियाज के खिलाफ जानीखुर्द थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं। शुक्रवार देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रियाज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।