फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Drunk Brother-in-law Enters House, Assaults Woman and Issues Death Threat

Meerut: शराब के नशे में घर में घुसा जेठ, महिला से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

Sat, 02 May 2026 10:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 May 2026 10:14 AM IST
सार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के नंगली आजड गांव में शराब के नशे में जेठ द्वारा घर में घुसकर महिला से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Drunk Brother-in-law Enters House, Assaults Woman and Issues Death Threat
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने ही घर की महिला सदस्य के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शराब के नशे में घर में घुसकर की मारपीट
दौराला क्षेत्र के नंगली आजड गांव निवासी ममता ने अपने जेठ खेमचंद के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे उसका जेठ शराब के नशे में उसके घर में घुस आया। आरोप है कि घर में घुसते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर ममता के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें भी आईं।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी मौके से फरार
पीड़िता के अनुसार जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed