फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sotiganj Transformation Vehicle Dismantling Hub to Chicken and Egg Market Meerut News in Hindi

Meerut News: चोरी की कारें काटने वाले अब काट रहे मुर्ग़े, बेच रहे अंडे, सोतीगंज के कबाड़ियों का हुआ ये हाल

Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
सार

Meerut Sotiganj New in Hindi: एसएसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर सदर बाजार थाना पुलिस ने सोतीगंज में कबाड़ियों का सत्यापन किया। 122 दुकानों के सत्यापन में पता चला कि अब यहां कटान नहीं होता। कबाड़ियों ने अन्य काम कर लिए हैं। कोई ई-रिक्शा चला रहा है, तो कोई नौकरी कर रहा है। 

विज्ञापन
Sotiganj Transformation Vehicle Dismantling Hub to Chicken and Egg Market Meerut News in Hindi
सोतीगंज मार्केट।

विस्तार

चोरी और लूट के वाहनों के कटान के नाम पर बदनाम सोतीगंज में अब वाहन नहीं मुर्गे कट रहे हैं। साथ ही अंडे आदि बेचे जा रहे हैं। कुछ लोग ई-रिक्शा या अन्य मजदूरी करके गुजारा चला रहे हैं। एसएसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज में कबाड़ियों का सत्यापन किया। पता चला कि अब कटान बंद हो गया है। हालांकि चर्चा है कि अब दूसरी जगह कटान शिफ्ट हो गया है।

विज्ञापन

एसएसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर सदर बाजार अंतर्गत चौकी सोतीगंज क्षेत्र में कबाड़ी एवं ऑटो पार्ट्स की दुकानों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान 122 दुकानदार/व्यक्तियों की सूची का मिलान कर वर्तमान स्थिति की जांच की गई। इसमें कई दुकानें बंद पाई गईं, कुछ दुकानों का कार्य अन्य स्थानांतरित पाया गया तथा कुछ दुकानों में वर्तमान में अलग कार्य संचालित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई मुर्गा काट रहा है तो कोई नाई की दुकान कर रहा है। सब ने अपने इस काले व्यापार को फिलहाल वर्तमान में भी बंद किया हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस सत्यापन का उद्देश्य अवैध गतिविधियों की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी करना एवं संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। 

विज्ञापन

पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों का डाटा संकलन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है। एसपी सिटी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बंद कराया था कटान
मेरठ के तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज में वाहनों के कटान के व्यापार को बंद कराया था। अवैध कारोबार करके बनाई गई करोड़ों रुपये की कबाड़ियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोतीगंज के वाहनों के कटान बंद होने की तारीफ बड़े मंचों से कई बार कर चुके हैं।

ये भी देखें...
Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर रवि मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, गोली मारकर लूट करने का है शौकीन    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed