फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Six people were cut by sharp weapons in Jangethi village, many injured

यूपी: जंगेठी गांव में सिरफिरे का आतंक, आधा दर्जन लोगों को फावड़े से काटा, एक की मौत

Sat, 18 Aug 2018 10:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 18 Aug 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Six people were cut by sharp weapons in Jangethi village, many injured
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक सिरफिरे ने गांव में ऐसा आतंक मचाया कि ग्रामीणों का कलेजा कांप उठा। आरोपी युवक ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को फावड़े से काट डाला। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जंगेठी की है। मौके पर पहुंची पुलिस की हिरासत से हत्यारोपी छूटकर भाग निकला। लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेरकर जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक सिरफिरा संजीव पुत्र बिंदर पंडित शराब पीकर रतन सिंह (65) की परचून की दुकान पर पहुंचा। रतन सिंह और उसका बेटा संजय दुकान पर बैठे थे। रतन सिंह ने उधारी पैसा मांगा तो संजीव गाली गलौज करने लगा। पिता-पुत्र ने विरोध किया तो संजीव वहां से चला गया। करीब पांच मिनट बाद संजीव फावड़ा लेकर फिर से दुकान पर पहुंचा आरोप है कि संजीव ने रतन सिंह पर हमला बोल दिया। फावडे़ से काटकर रतन सिंह की जान ले ली। इस दौरान आरोपी ने रतन सिंह के बेटे संजय, पुत्रवधू सुमन और पोती अंजली पर भी फावडे़ से वार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut, Six people were cut by sharp weapons in Jangethi village, many injured
मौके पर भारी पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

रास्ते में जो मिला, उस पर हमला
घटनास्थल से खून से सना फावड़ा लेकर भागा संजीव रास्ते में जो भी सामने आया, उस पर हमला करता रहा। जिसमें गांव के हरपाल, बीरपाल, विनोद, मुकेश, कुसुम को फावड़े से काट दिया। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई।

पुलिस की गाड़ी से कूदा
ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी संजीव को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। लेकिन संजीव गाड़ी से कूदकर भाग निकला।

ग्रामीणों ने अधमरा किया
गांव में खूनखराबा होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर संजीव को दबोच लिया और पीट पीटकर उसे अधमरा कर दिया। इस दौरान पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान एसपी सिटी और सीओ दौराला पंकज सिंह समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

Meerut, Six people were cut by sharp weapons in Jangethi village, many injured
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला

एक ग्रामीण दिल्ली रेफर
पुलिस ने घायल आरोपी और अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल हरपाल, अंजलि और सुमन को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते हरपाल को दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डेढ़ घंटे बाद उठने दिया शव  
ग्रामीणों ने रतन सिंह के शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी संजीव के परिजनों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग की। पुलिस ने संजीव के पिता बिंदर को भी हिरासत में ले लिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चला। एसपी सिटी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed