फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: six including woman injured after two parties fight over election rivalry

Meerut: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत छह घायल

Mon, 15 May 2023 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 May 2023 03:14 PM IST
सार

 मेरठ के सरधना में निकाय चुनाव को लेकर चल रही रंजिश में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों से महिला समेत कुल छह लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों  ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Meerut: six including woman injured after two parties fight over election rivalry
थाने में मौजूद दोनों पक्षों के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सरधना सीएचसी में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


निकाय चुनाव में सभासद के पद पर चुनाव लड़ रहे अतुल जैन व विशाल अरोड़ा के समर्थकों के बीच मतदान के दिन से ही चली आ रही रंजिश रविवार देर रात है हिंसा में बदल गई  जिसमें दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, दुनियाभर में किसानों के लिए संघर्ष का उदाहरण बन गए मसीहा

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के साथ मारपीट की गई। जिसमें विशाल अरोड़ा की तरफ से विनीत पुत्र गोपाल अरोड़ा, विमला अरोड़ा पत्नी गोपाल अरोड़ा, दीपक अरोड़ा पुत्र गोपाल अरोड़ा घायल है।

विनीत अरोड़ा की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे और विशाल के समर्थकों में नीरज जैन पुत्र सुदर्शन लाल, दीपक जैन पुत्र सुदर्शन लाल, अक्षत जैन पुत्र नीरज जैन, वंश जैन पुत्र प्रिंस जैन, नमन जैन पुत्र दीपक जैन घायल हो गए।

दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझाकर थाने से बाहर किया। इस दौरान जैन समाज की और से पंकज जैन दर्जनों समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। पंकज जैन वह थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी के बीच तनातनी रही।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed