फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: six cinema halls, three malls will be auctioned for not paying house tax of Rs 25 lakhs

Meerut: 6 सिनेमा हॉल, 3 मॉल होंगे नीलाम, 25 लाख का हाउस टैक्स न देने पर निगम ने की कार्रवाई

Sun, 17 Dec 2023 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Dec 2023 12:36 PM IST
सार

मेरठ में हाउस टैक्स न देने पर शहर के छह सिनेमा हॉल और तीन मॉल पर बड़ी कार्रवाई की गई है।  नगर निगम ने 25 लाख बकाया बताते हुए इनकी नीलामी की बात कही है।

विज्ञापन
Meerut: six cinema halls, three malls will be auctioned for not paying house tax of Rs 25 lakhs
निशांत सिनेमा, मेरठ प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाउस टैक्स न देने पर शहर के छह सिनेमा हॉल और तीन मॉल नीलाम होंगे। नगर निगम ने 25 लाख बकाया बताकर मॉल और सिनेमा हॉल के संचालकों को नोटिस जारी कर दिया। इससे खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


इनमें से अधिकांश मॉल और सिनेमा हॉल बंद हो चुके हैं। कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि शहर में बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजने का सिलसिला जारी है और हाउस टैक्स न देने पर सील की कार्रवाई हो रही है। महानगर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हाउस टैक्स व वाटर टैक्स लोगों पर बकाया है। कार्रवाई के चलते कुछ बकायेदार पैसा भी जमा करने लगे हैं।

विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, निजी मेडिकल विश्वविद्यालय समेत कई भवनों पर हाउस टैक्स बकाया है। करीब एक साल से नगर निगम की लापरवाही के चलते लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया। इसके चलते लोगों पर 100 करोड़ से ज्यादा बकाया हो गया है।

नगर आयुक्त के निर्देश पर हाउस और वाटर टैक्स के बकायेदारों को नोटिस जारी किया गया है। नये साल पर बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई करने की बात कही। जिसके बाद हाउस टैक्स विभाग ने अभियान चलाया और 20 फीसदी टैक्स की छूट देने की घोषणा भी कर दी।

कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि बकायेदारों की सूची बनाकर उनके भवन पर सील की कार्रवाई का अभियान चल रहा है। 38 से ज्यादा भवन और दुकान पर निगम सील की कार्रवाई कर चुका है। जिन भवन में कामकाज बंद हो चुका है, उन पर नगर निगम के अधिनियम 512 के तहत नीलाम की कार्रवाई करना सुनिश्चित हो गया है।

इनको नीलाम करेगा निगम 
  नाम               बकाया धनराशि 
  अप्सरा सिनेमा    1, 75,901 
  अनुराग सिनेमा     5,25,401 
  जगत सिनेमा     2,28,601 
  सत्यम सिनेमा     80,941 
  ओडियन सिनेमा     3,51,541 
  मेग्नम मॉल     89,561 
  ईरा मॉल     1,01,301 
  मिलॉज मॉल     1,78,840

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed