फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Shopkeepers became angels for a woman who was going to commit suicide by jumping into the Ganga, saved

Meerut: गंगा में कूदकर जान देने जा रही महिला के लिए देवदूत बने दुकानदार, ऐसे बचाया

Thu, 18 Jul 2024 02:18 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jul 2024 02:18 PM IST
सार

हस्तिनापुर क्षेत्र के मनोहरपुर घाट पर बने गंगा पुल पर आत्महत्या करने पहुंची एक महिला को वहां मौजूद दुकानदारों ने गंगा में कूदने से बचा लिया।

विज्ञापन
Meerut: Shopkeepers became angels for a woman who was going to commit suicide by jumping into the Ganga, saved
महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के मनोहरपुर  घाट पर बने गंगा पुल पर एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से पहुंची परंतु वहां पर मौजूद दुकानदारों ने उसे समय रहते गंगा में कूदने से बचा लिया और मामले की सूचना थाना पुलिस को भी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसके परिवार के लोगों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर वापस घर भेज दिया।

विज्ञापन


बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बस्टा निवासी करीब दुलारी(65) पत्नी वरुण सिंह बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मनोहरपुर घाट पर बने गंगा पुल पर पहुंची जहां पर वह पल के ऊपर से गंगा की धारा में कूदने का प्रयास करने लगी जब इस बात की भनक स्थानीय दुकानदारों को लगी तो उन्होंने आनंद-फानन में दौड़कर जैसे तैसे महिला को गंगा में कूदने से बचा लिया।
विज्ञापन


इस बात की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद चांदपुर पुलिस और हस्तिनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और गंगा में कूद रही महिला से पूछताछ की हालांकि महिला ने पुलिस को पूछताछ में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उसने सिर्फ खुद ही आत्महत्या करने की बात कही जिसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही महिला का एक बेटा और बेटी गंगा घाट पर पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी मां से भी गंगा में कूद कर आत्महत्या करने का कारण पूछा लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया महिला के बेटे ने बताया कि ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे वह गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ले। उसके बाद पुलिस ने उक्त महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद दुकानदारों ने राहत की सांस ली। वहीं महिला के गंगा में कूदने की खबर से सैकड़ों राहगीर गंगा पुल पर ही एकत्रित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed