फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Shatabdi Nagar Dispute: Farmers Protest Against MDA Demolition Drive

Meerut: शताब्दी नगर में मेडा की कब्जा कार्रवाई पर बवाल, किसानों ने किया विरोध

Sat, 23 Aug 2025 02:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 23 Aug 2025 02:10 PM IST
सार

मेरठ शताब्दी नगर में मेडा की टीम भारी पुलिस बल के साथ प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंची। किसानों और राजनीतिक दलों ने विरोध किया। प्लॉट मालिक ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल खारिज वैध है, फिर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut Shatabdi Nagar Dispute: Farmers Protest Against MDA Demolition Drive
किसानों का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शुक्रवार को परतापुर क्षेत्र के शताब्दी नगर में मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और घोपला निवासी अमित धारीवाल के प्लॉट पर बने सदाशिव एसोसिएट कार्यालय पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन, आम आदमी पार्टी और रिठानी व घोपला गांव के कई किसान मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। किसानों ने आरोप लगाया कि मेडा मनमानी कर रहा है और बिना उचित नोटिस दिए जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

विज्ञापन

Meerut Shatabdi Nagar Dispute: Farmers Protest Against MDA Demolition Drive
किसानों का विरोध - फोटो : अमर उजाला

प्लॉट मालिक अमित धारीवाल ने कहा कि यह जमीन उन्होंने 4 साल पहले किसानों से खरीदी थी। इसकी रजिस्ट्री तहसील में कराई गई और दाखिल-खारिज भी हो चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जमीन विवादित थी तो रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज कैसे हो गया?

किसानों ने भी कहा कि पिछले चार साल से इस प्लॉट पर कार्यालय बना हुआ है और मेडा अधिकारी रोजाना यहां से गुजरते रहे हैं, लेकिन अब अचानक कार्रवाई की जा रही है।

हंगामे के बीच प्लॉट मालिक ने मेडा अधिकारियों से एक सप्ताह का समय मांगा और उचित समाधान निकालने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed