शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। यही नहीं बल्कि फिर शादी से मना करते हुए गर्भपात करा दिया।
मेरठ में सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से मना करते हुए गर्भपात करा दिया। युवती ने शादी की जिद की तो युवक ने उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
अट्टा चिंदौड़ी गांव निवासी युवक गौरव का कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने जब यह बात युवक को बताई तो उसने शादी से मना करते हुए उसका गर्भपात करा दिया।
युवती शादी करने की जिद पर अड़ी तो उसे गुमराह करने के लिए युवक ने सगाई करने की बात कही। कई महीनों तक युवती युवक की बातों पर विश्वास करती रही, लेकिन अब उसने शादी करने को कहा तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। युवक ने उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।
वहीं रविवार को युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/