फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Sexually assaulted on the young girl in uttar pradesh

तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फिर वायरल की अश्लील वीडियो

Wed, 21 Nov 2018 02:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Nov 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Sexually assaulted on the young girl in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में फिर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवती से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी अश्लील वीडियो नेट पर डाल दी। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन


मामला मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र का है। एक युवती से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यही नहीं बल्कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। मंगलवार को पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एएसपी की फटकार के बाद थाना परतापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह दीपावली वाले दिन खेत से पशुओं के लिए चारा लेने निकली थी। इसी बीच गांव के रहने वाले दो युवक संदीप और विकास उसे तमंचे के बल पर खेत में बने कमरे में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने इस घटना की वीडियो बना ली थी। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के अनुसार परिवार की इज्जत की खातिर उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। लेकिन बावजूद इसके आरोपियों ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। इसका पता चलने के बाद वह परिजनों के साथ परतापुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद एएसपी सतपाल सिंह ने परतापुर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

वहीं एसएसआई परतापुर वीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed