{"_id":"677ae9bcbdcd65df6b0c5258","slug":"meerut-seven-policemen-including-sakoti-outpost-in-charge-suspended-for-failing-to-stop-cow-slaughter-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : गोकशी रोकने में नाकाम सकौती चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : गोकशी रोकने में नाकाम सकौती चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
Mon, 06 Jan 2025 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:51 AM IST
सार
क्षेत्र के गांव रूहासा में गोवंश के अवशेष मिलने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ये कार्रवाई की है। एसएसपी गोकशी पर इससे पहले भी जिले के कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गोकशी रोकने में नाकाम होने पर दौराला थाना क्षेत्र की सकौती पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह समेत सभी सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव रूहासा में गोवंश के अवशेष मिलने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ये कार्रवाई की है। एसएसपी गोकशी पर इससे पहले भी जिले के कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
दौराला थाना क्षेत्र के गांव रूहासा के जंगल में शनिवार को गोवंश के अवशेष मिले थे। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीणोें और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की थी। कार्यकर्ताओं ने गोकशी न रुकने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह, ट्रेनी उपनिरीक्षक वरुण कुमार, सचिन बाबू, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, कांस्टेबल सद्दाम व प्रताप को निलंबित किया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। एसएसपी ने बताया कि चौकी सकौती क्षेत्र में रूहासा गांव में गोकशी होने एवं उच्चाधिकारियों के बार-बार निर्देश देने के बाद भी अंकुश नहीं लग पाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन