फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut set to become a major hub for the sports goods industry.

Meerut News: खेल सामग्री उद्योग का महामंच बनेगा मेरठ

Sun, 16 Aug 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut set to become a major hub for the sports goods industry.
19 को स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम का होगा आयोजन, निर्माता, निर्यातक और तकनीकी विशेष जुटेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्पोर्ट इंडिया फाउंडेशन की ओर से स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम 2026 का आयोजन 19 अगस्त को परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा कन्वेंशन सेंटर में होगा। फोरम की विषय नवाचार, स्थिरता एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा रखी गई है।
ब्रावुरा कन्वेंशन सेंटर के अध्यक्ष शेखर भल्ला ने बताया कि फोरम में खेल सामग्री निर्माताओं, निर्यातकों, एमएसएमई, तकनीकी विशेषज्ञों, सरकारी प्रतिनिधि और हितधारक शामिल होंगे। सभी को एक मंच पर लाकर नई तकनीक और वैश्विक बाजार की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसमें उन्नत विनिर्माण तकनीक, स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग, टेक्निकल टेक्सटाइल, इंडस्ट्री 4.0, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग, गुणवत्ता मानक, उन्नत सामग्री, उत्पाद नवाचार और निर्यात अवसरों पर मंथन होगा।
विज्ञापन

फोरम के निदेशक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इसमें प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। मेरठ की खेल सामग्री निर्माता कंपनी विनेक्स एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंटिंग पार्टनर है। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल को मुख्य अतिथि और मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, आईएएस को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वे देशभर से आए उद्योग प्रतिनिधियों और मेरठ के खेल सामग्री निर्माण समुदाय से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक स्वदेश कुमार ने कहा कि फोरम निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, निर्यातकों और तकनीकी प्रदाताओं को उभरती तकनीकों, नए कारोबारी अवसरों और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं से जोड़ेगा। सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरठ फोरम और एक्सपो के बीच तालमेल से खेल सामग्री उद्योग को कारोबार नेटवर्किंग, टेक्नोलॉजी सोर्सिंग, बाजार विस्तार, बायर-सेलर मीटिंग और वैश्विक सहयोग के अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed