{"_id":"66e12b25dc132be6ea06405a","slug":"meerut-sensation-due-to-finding-the-blood-soaked-body-of-a-young-man-in-rohta-he-had-gone-to-the-farm-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रोहटा में युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, स्कूटी से खेत पर गया था, फिर नहीं लाैटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रोहटा में युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, स्कूटी से खेत पर गया था, फिर नहीं लाैटा
Wed, 11 Sep 2024 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:17 AM IST
सार
मेरठ के रोहटा में बुधवार सुबह एक लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के रोहटा में बुधवार की अल सुबह रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी गांव के जंगल में एक खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भिजवाया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर मढ़ी निवासी विनीत पुत्र रामपाल सिंह उम्र 30 वर्ष मंगलवार की शाम को अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर से खेत के लिए गया था। लेकिन वह सुबह तक भी वापस नहीं लाैटा तो सुबह जब ग्रामीण खेतों पर काम करने गए तो ओमप्रकाश की नलकूप के पास खून से लथपथ शव पड़ा देखा सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
शव के पास में ही उसकी स्कूटी खड़ी थी और मोबाइल पड़ा मिला इसकी सूचना विनीत के परिजनों को दी परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मिले पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भिजवाए।
विज्ञापन