फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Security alert in west Up on the anniversary of Ayodhya verdict

अयोध्या कांड की बरसी पर प्रशासन चौकस, वेस्ट यूपी में आरएएफ व पीएसी का कड़ा पहरा, कई सीमाएं सील

Thu, 06 Dec 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Dec 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Security alert in west Up on the anniversary of Ayodhya verdict
up police

अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी और बुलंदशहर में हुई घटना के मद्देनजर वेस्ट यूपी में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मेरठ में प्रशासन का कड़ा सुरक्षा पहरा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कंपनी आरएएफ, दो कंपनी पीएसी और भारी स्थानीय फोर्स की ड्यूटी लगाई गई हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था एसपी सिटी और देहात में एसपी देहात दख रहे हैं। 

विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्रों में आरएएफ और पीएसी रहेगी। शहर को सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली, सिविल लाइन, ब्रह्मपुरी और कैंट सर्किल के अनुसार जोन में बांटा गया है। पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा के लिए अलग जोन बनाया गया है। शहर में एसपी सिटी रणविजय सिंह और पांच सीओ अलग अलग स्थानों पर लगाए गए हैं। देहात में एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ देहात क्षेत्र की व्यवस्था देखेंगे। शहर में घंटाघर, हापुड़ अड्डा चौराहे पर आरएएफ रहेगी। भूमिया का पुल, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट, रेलवे रोड, बेगमपुल पर पीएसी का पहरा रहेगा।
विज्ञापन

 
एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी सीओ, थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों सुबह से अलर्ट रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय फोर्स के साथ पैदल मार्च निकालने के निर्देश भी दिए। एसपी सिटी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में हिंदू संगठन जहां ज्ञापन सौंपते हैं, वहीं दूसरे समुदाय के लोग भी ज्ञापन सौंपते हैं। कलेक्ट्रेट में भी एक सीओ और मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ लगाए गये हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की गाड़ी के अलावा घुड़सवार दस्ता भी तैनात रहेगा। सभी सिनेमाघर, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर भी अलग से फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
प्रत्येक जोन में सीओ और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। शहर को 15 सेक्टरों में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। 35 जगहों पर अलग से पुलिस पिकेट रहेगी। सात स्थानों पर दमकल वाहन और पांच घुड़सवार भी लगाए गए हैं।

Meerut, Security alert in west Up on the anniversary of Ayodhya verdict
up police

शामली की सीमाएं सील, चेकिंग शुरू हुई  
जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। छह कस्बों और प्रत्येक थानाक्षेत्र के पांच पांच संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। जहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। खुफिया विभाग विभिन्न संगठनों के कार्यक्रमों पर नजर रखे हुए है।  

बुलंदशहर की घटना के बाद माहौल पहले से ही गर्म है। ऐसे में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने की बरसी होने से प्रशासन अधिक अलर्ट हो गया है। प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता गुरुवार को होने वाले आयोजनों को लेकर है। दोनों पक्ष इस तिथि को विजय ओर काला दिवस के रूप में मनाते रहे हैं। हिंदू संगठन से जुडे़ कुछ लोग बाइक रैली निकालने की तैयारी में हैं। 

एसपी अजय कुमार ने बताया कि जनपद की सीमाएं हरियाणा के पानीपत, करनाल, बागपत और मुजफ्फरनगर से जुड़ी हैं। यहां पर पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू करा दी गई है। वाहन में आने वाली किसी भी संभावित भीड़ को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एसपी ने शाम को बागपत सीमा से सटी एलम चौकी पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं। वहां बैरियर लगवाकर चेकिंग शुरू करा दी गई।  

कार्यक्रमों की जानकारी जुटाता रहा खुफिया तंत्र
बुधवार को एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) कर्मी भी सक्रिय रहे। दिनभर इस बात की जानकारी जुटाई गई कि गुरुवार को विभिन्न संगठनों द्वारा क्या कार्यक्रम होने वाले हैं। दरअसल पुलिस प्रशासन चाहता है कि किसी भी आयोजन के कारण माहौल खराब न हो। हालांकि किसी भी नए कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है।

Meerut, Security alert in west Up on the anniversary of Ayodhya verdict
up police

सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर  
शामली में बुलंदशहर में हुई घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के मेसेज वायरल हो रहे हैं। इसमें वहां की घटना के संबंध में बातें कहीं जा रही हैं। मारे गए इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि के साथ विवादित बातें भी चल रही हैं। इस पर एसपी ने साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। साइबर सेल से सोशल साइटों पर नजर रखने को कहा गया है। विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े लोगों के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है।

6 संवेदनशील जगह चिन्हित
एसपी के अनुसार जिले में संवदेनशीलता के हिसाब से कैराना, कांधला, थानाभवन, बाबरी, झिंझाना और जलालाबाद को चिह्नित कर यहां विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले के प्रत्येक थाने में पांच-पांच संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए हैं। यहां पर पुलिस के अलावा पीएसी की टुकड़ियां भी तैनात होंगी। 

प्रत्येक थाने में पांच संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। थाना पुलिस के अलावा एक कंपनी पीएसी भी मंगाई गई है। जनपद की सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग हो रही है। व्हाट्स एप पर साइबर सेल नजर रखे है। यदि किसी ग्रुप या साइट पर कोई विवादित बातें या अफवाहें फैलाता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
-अजय कुमार एसपी शामली 

सहारनपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है। बुधवार को पुलिस और पीएसी के जवानों ने प्रमुख स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रियता दिखाई और पैदल मार्च किया। चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं।  

बुलंदशहर की घटना के बाद तो पुलिस और भी सतर्कता बरत रही है। वहीं, अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर महंत परमहंस दास की आत्महत्या की चेतावनी तथा बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्यों के छह दिसंबर को शोक दिवस मनाए जाने की घोषणा के बाद सहारनपुर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है। 

शहर में पुलिस ने 20 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए हैं। जहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में सुरक्षा के मद्देनजर दो कंपनी पीएसी, 300 कांस्टेबल, 75 उप निरीक्षक, दस निरीक्षक तथा पांच क्षेत्राधिकारियों को तैनात किया गया है। यही नहीं पुलिस ने छह दिसंबर की पूर्व संध्या पर बुधवार को ही सक्रियता दिखाई और शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च किया।

संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल की गई। अभ्यास के दौरान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की पोजीशन निर्धारित की गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में सुरक्षा चक्र बना दिया गया है। मॉक ड्रिल भी करा दी गई है। सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। देहात क्षेत्रों में भी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed