{"_id":"629ef3764240e326f7090a40","slug":"meerut-second-case-filed-against-six-including-haji-yakub-imran-and-firoz","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : पूर्व मंत्री हाजी याकूब, इमरान और फिरोज समेत छह पर दूसरा मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : पूर्व मंत्री हाजी याकूब, इमरान और फिरोज समेत छह पर दूसरा मुकदमा दर्ज
Tue, 07 Jun 2022 12:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:13 PM IST
सार
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटों इमरान व फिरोज समेत छह लोगों पर सोमवार को धारा 174 ए के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का दावा है कि याकूब परिवार गिरफ्तार या कोर्ट में सरेंडर नहीं हुआ तो अगले सप्ताह तक कुर्की हो जाएगी। याकूब की पत्नी संजीदा बेगम से पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटों इमरान व फिरोज समेत छह लोगों पर सोमवार को किठौर थाने में दूसरा मुकदमा लिखा गया। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने कोर्ट की अवहेलना की है, जिसके चलते धारा 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि कुर्की लेने की कोर्ट में अर्जी लगा दी गई है, जिसमें जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में 31 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस ने अवैध तरीके से मीट की पैकिंग करते 10 कर्मचारियों को रंगेहाथ दबोचा था। इस मुकदमे में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस का कहना है कि याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया था, जिसमें कोर्ट ने आदेश दिया था कि याकूब अपने परिवार के साथ कोर्ट में पेश हो जाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Rapid Rail Update: रैपिड रेल की सुरंग के लिए पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर समेत 40 परिवारों ने खाली किए घर, मेरठ शहर में अलर्ट
विज्ञापन
कोर्ट की अवहेलना करने पर मुकदमा
इसके बाद भी कोई नामजद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। सोमवार को किठौर थाने में याकूब और उनके बेटों समेत छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुलिस कुर्की करने की तैयारी में लगी है। कोर्ट से आदेश मिलते ही यह कार्रवाई सुनिश्चित होगी। याकूब और उनके दोनों बेटों की तलाश में पुलिस की दबिश चल रही है।
अग्रिम जमानत पर पत्नी को मिली है राहत
मीट फैक्टरी में अवैध पैकेजिंग के मामले में हाजी याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज नामजद हुए थे। कोर्ट से याकूब और उनके दोनों बेटों को राहत नहीं मिली, जबकि पत्नी संजीदा बेगम को सशर्त अग्रिम जमानत मिल गई थी। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर की कुर्की लेने की पुलिस ने तैयारी कर दी है। याकूब की पत्नी संजीदा बेगम के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।