{"_id":"6304f17075e2ad25ad24d3dc","slug":"meerut-sdm-said-that-illegal-construction-will-be-demolished-near-pandav-mound-in-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर: एसडीएम बोले- पांडव टीले के समीप अवैध निर्माण को किया जाएगा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर: एसडीएम बोले- पांडव टीले के समीप अवैध निर्माण को किया जाएगा ध्वस्त
Tue, 23 Aug 2022 08:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Aug 2022 08:58 PM IST
सार
अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। अमर उजाला अखबार में खबर प्रकाशित होने पर अधिकारी हरकत में गए और मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। अब एसडीएम ने कहा कि पांडव टीले के समीप अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
पांडव टीला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर कस्बे के पांडव टीले के समीप पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा नोटिस देने के बावजूद भी अवैध रूप से निर्माण किया गया। कई बार थाना पुलिस को अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं इस मामले की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई, जिसके बाद शासन-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को एसपी देहात, सीओ मवाना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि पांडव टीले से 100 मीटर की दूरी में निर्माण कराना पूरी तरह अवैध है। अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है, जिसमें पुरातत्व विभाग के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में मर्डर का नया ट्रेंड: इन हत्याओं से सहम गया हर किसी का कलेजा, एक ही एंगल से हुए तीन कत्ल, तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं इस मामले में अवैध निर्माण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जल्द ही अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।