फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Schools on West End Road to Stagger Timings by 10 Minutes to Avoid Traffic Jam

Meerut: वेस्ट एंड रोड पर अब नहीं लगेगा जाम, स्कूलों की छुट्टी 10 मिनट के अंतराल पर, हटेंगी बाहर खड़ी गाड़ियां

Wed, 02 Jul 2025 10:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 02 Jul 2025 10:57 AM IST
सार

मेरठ की वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय 10-10 मिनट का अंतराल रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने सभी स्कूलों के साथ बैठक कर जाम मुक्त योजना बनाई। स्कूलों के बाहर खड़ी कारें हटवाई जाएंगी।

विज्ञापन
Meerut Schools on West End Road to Stagger Timings by 10 Minutes to Avoid Traffic Jam
मेरठ में जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के वेस्ट एंड रोड पर स्कूल खुलने और छुट्टी के समय लगने वाला जाम अब बीते दिनों की बात हो सकता है। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर इस सड़क को जाम मुक्त करने के लिए खास प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


10-10 मिनट के अंतराल पर छुट्टी और शुरुआत
अब सभी स्कूलों को सुबह खुलने और दोपहर में छुट्टी देने के समय में कम से कम 10-10 मिनट का अंतराल रखना होगा। इससे एक ही समय पर वाहनों की भीड़ नहीं लगेगी और ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अब मेरठ से सीधे पहुंचें अयोध्या और वाराणसी! 27 अगस्त से वंदेभारत एक्सप्रेस का नया सफर शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कारें खड़ी मिलीं तो हटवाएंगे गार्ड
स्कूलों के बाहर खड़ी गाड़ियों से भी ट्रैफिक बाधित होता है। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा गार्ड बाहर खड़ी गाड़ियों को तुरंत हटवाएंगे। जो वाहन चालक नियम नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

गुरु तेग बहादुर स्कूल के सामने डायवर्जन प्लान
फिलहाल छुट्टी के समय गुरु तेग बहादुर स्कूल के सामने से चारपहिया वाहन जली कोठी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। कांवड़ यात्रा के बाद यह रूट बदलकर बाला जी मंदिर के पास से औघड़नाथ मंदिर की ओर कर दिया जाएगा।

सभी स्कूलों का सहयोग जरूरी
एसपी ट्रैफिक ने कहा कि सभी स्कूलों को आपसी समन्वय से छुट्टी और शुरुआत का समय तय करना होगा। यही प्रयास वेस्ट एंड रोड को जाम मुक्त बनाने में कारगर साबित होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed