Meerut: रुड़की रोड पर स्कूल वैन और बलेनो कार में टक्कर, पांच बच्चे घायल
मेरठ के रुड़की रोड पर जादूगर चौराहे के पास स्कूल वैन और बलेनो कार की टक्कर हो गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
ऐसे हुआ हादसा
केंद्रीय विहार सिख लाइन स्कूल की वैन चालक कुलदीप बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रहा था। वैन में 15 बच्चे सवार थे। उसी दौरान कुलदीप ने सड़क पार करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही बलेनो कार से टक्कर हो गई। कार को मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी कुलदीप (कार चालक) चला रहा था, जो मेरठ से वापस लौट रहा था।
ये बच्चे हुए घायल
हादसे में वैन सवार शिवांशी, शिवराम, संयम, शौर्य और विराट घायल हो गए। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना पर एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर बच्चों का हालचाल लिया। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने के आरोप में वैन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।