फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: School Students Perform Dangerous Stunts in Moving Cars on Delhi-Dehradun Highway

Meerut Crime News: हाईवे पर रील का खतरनाक जुनून, स्कूली छात्रों ने चलती कारों में किए जानलेवा स्टंट

Wed, 31 Dec 2025 05:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 31 Dec 2025 05:03 PM IST
सार

कंकरखेड़ा क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्कूली छात्रों ने चलती कारों से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट किए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

विज्ञापन
Meerut: School Students Perform Dangerous Stunts in Moving Cars on Delhi-Dehradun Highway
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली छात्रों ने चलती कारों में सवार होकर जानलेवा स्टंट किए। पांच कारों में सवार करीब 25 छात्र खिड़कियों से बाहर निकलकर शोर मचाते और स्टंटबाजी करते नजर आए। इस दौरान हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


हाईवे पर लगा लंबा जाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों की इस हरकत के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। कुछ समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे हालात और बिगड़ते चले गए। छात्रों की जान के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।

विज्ञापन

रील बनाने के चक्कर में जोखिम
पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र सोशल मीडिया पर रील बनाने और फेमस होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट कर रहे थे। एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो से खुली पोल
वीडियो वायरल होते ही कंकरखेड़ा पुलिस हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक कार की पहचान की और देर शाम रोहटा रोड निवासी गुरुदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी कार स्कूली छात्रों को लाने-ले जाने के लिए किराए पर चलाता है। पुलिस ने आरोपी की कार को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दो विशेष पुलिस टीमें अन्य कार चालकों और स्टंट करने वाले छात्रों की पहचान में जुटी हैं। सड़क पर स्टंट कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

शहर में बढ़ता स्टंट का ट्रेंड
हाईवे और शहर की प्रमुख सड़कों पर स्टंटबाजी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रील बनाने के जुनून में स्कूल-कॉलेज के छात्र यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे हॉटस्पॉट चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed