फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: School Principal’s Husband Attacked with Sticks and Iron Rod, Complaint Filed Against Three

मेरठ: स्कूल प्रिंसिपल के पति पर जानलेवा हमला, डंडों और लोहे की रॉड से पीटा; तीन के खिलाफ तहरीर

Fri, 11 Sep 2026 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Sep 2026 03:18 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में स्कूल प्रधानाध्यापिका के पति राहुल त्यागी पर घात लगाकर हमला करने का आरोप है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Meerut: School Principal’s Husband Attacked with Sticks and Iron Rod, Complaint Filed Against Three
शिकायतकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में स्कूल प्रधानाध्यापिका के पति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। प्रीतनगर स्थित आराध्य प्ले स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। हमले में राहुल त्यागी के हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

स्कूल छोड़ने के बाद पहुंचे थे आराध्य प्ले स्कूल
गंगानगर निवासी राहुल त्यागी के मुताबिक, वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपनी पत्नी रीना त्यागी को स्कूल छोड़ने के बाद प्रीतनगर स्थित आराध्य प्ले स्कूल पहुंचे थे। उनकी पत्नी ऋषभ एकेडमी मवाना में प्रधानाध्यापिका हैं।

राहुल का आरोप है कि ढिकोली गांव निवासी शानू चौहान पुत्र जयवीर चौहान पहले से अपने दो साथियों के साथ वहां घात लगाकर बैठा था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी फरार
पीड़ित के अनुसार, हमले में उनके हाथों और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर स्कूल की अध्यापिका कमलेश दीक्षित, नीलम और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।
आरोप है कि लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

पहले भी शिक्षक पर हमले का लगाया आरोप
राहुल त्यागी ने आरोप लगाया कि शानू चौहान लंबे समय से गुंडागर्दी और दबंगई के बल पर उन्हें परेशान कर रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पांच सितंबर 2025 को शानू चौहान ने ऋषभ एकेडमी के शिक्षक धीरज पर भी हमला किया था। उनके मुताबिक, बाद में आरोपी ने माफी मांग ली थी।

पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
पीड़ित राहुल त्यागी ने मवाना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed