फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Saurabh Murder Case Grandmother came to meet Sahil in jail brought clothes and snacks

सौरभ हत्याकांड: साहिल से जेल में मिलने पहुंची नानी, ये सामान लेकर आईं; बोलीं-उसकी याद आ रही थी

Wed, 26 Mar 2025 03:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में हैं। जेल में बंद आरोपी साहिल से उसकी नानी मिलने पहुंची। बताया जा रहा है कि जेल में बंद होने के बाद पहली बार है, जब कोई मुस्कान या साहिल से मिलने के लिए पहुंचा है। 

विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Case Grandmother came to meet Sahil in jail brought clothes and snacks
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी साहिल से मिलने उसकी नानी पुष्पा आज जेल में पहुंची। वह साहिल के लिए कपड़े और नमकीन लेकर जेल पहुंची है। ऐसा पहली बार हुआ है कि मुस्कान या साहिल से मिलने कोई जेल पहुंचा है।  साहिल की नानी ने कहा, 'वो साहिल से मिलने जरूर आईं हैं लेकिन उन्हें सौरभ की मौत का बहुत दुख है।' साहिल की नानी ने बताया कि उसकी याद आ रही थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है जेल में साहिल के लंबे बालों को काटा गया है। साहिल और मुस्कान 19 मार्च से जेल में बंद हैं। साहिल जेल में बैचेन दिखाई दे रहा है। उधर, मुस्कान से मिलने अभी तक कोई परिजन जेल में नहीं पहुंचा है। दूसरी ओर, सौरभ राजपूत की ब्रह्मपुरी में शोक सभा का आयोजन हुआ। रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: बेडरूम में कत्ल, बाथरूम में किए टुकड़े, मुस्कान के घर से लिए खून के नमूने; नक्शा भी किया तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 

परिवार के साथ थाने पहुंची थी मुस्कान
18 मार्च को पिता प्रमोद कुमार मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ के शव को बरामद कर लिया। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। 

तीन मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed