फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Saraf had given gold worth Rs 34 lakh for making jewellery, three artisans from West Bengal absconded

Meerut: जेवर बनाने को सराफ ने दिया था 34 लाख का सोना, दुकान बंद कर तीन कारीगर फरार, अब पश्चिम बंगाल तक तलाश

Sun, 04 May 2025 11:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 04 May 2025 11:30 AM IST
सार

नील गली में काम करने वाले तीनों कारीगर पश्चिम बंगाल के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मेरठ में काम करने वाले अन्य कारीगरों का सत्यापन भी तेज कर दिया है। 

विज्ञापन
Meerut: Saraf had given gold worth Rs 34 lakh for making jewellery, three artisans from West Bengal absconded
सोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

देहली गेट थाना क्षेत्र से तीन सराफ का करीब 34 लाख कीमत का 355 ग्राम सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी तीन कारीगर भाग गए। पीड़ितों ने आरोपियों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

तेजाब मार्केट नील की गली में दलीप सिंह लोधी और संजीव सिंह लोधी की ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने पश्चिमी बंगाल के हुगली निवासी कारीगर पबीर मंडल, संदीप पांजा और समीर मंडल को 26 अप्रैल को आभूषण बनाने के लिए करीब 250 ग्राम सोना दिया था। इन्हें छह अप्रैल को आभूषण देने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सबुह दलीप सिंह लोधी ने आरोपियों की दुकान बंद देखी तो फोन किया। मोबाइल बंद था। इस पर वह आरोपियों के घर गए तो वहां ताला लटका था। मुसद्दीलाल मार्केट में सराफ की दुकान चलाने वाले तपन मन्ना ने भी आरोपियों को 18 अप्रैल को आभूषण बनाने के लिए 110 ग्राम सोना दिया था।


यह भी पढ़ें...
Meerut: सेंट्रल मार्केट के 21 दुकानदारों को तत्काल दुकानें खाली करने का नोटिस, ये हुआ व्यापारियों का हाल    

 
विज्ञापन

उनसे सात मई को आभूषण देने का वादा किया गया था। इससे पहले ही आरोपी सोना लेकर भाग गए। शनिवार शाम पीड़ितों ने देहली गेट थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटनाएं बढ़ने पर पुलिस ने चलाया था सत्यापन अभियान
सराफा कारोबारियों का सोना लेकर कारीगरों के भागने की घटनाएं बीते वर्ष काफी बढ़ गई थीं। इससे सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया था। इनमें ज्यादातर कारीगर पश्चिमी बंगाल के रहने वाले थे। कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। जबकि कुछ का अभी तक भी कोई सुराग नहीं मिला है। तब पुलिस ने अभियान चलाकर सराफा बाजार में काम करने वाले कारीगरों का सत्यापन कराने का अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि कई कारीगरों का सत्यापन इसमें नहीं हो पाया था।
 

कारीगर के सोना लेकर फरार होने के बड़े मामले

- 22 फरवरी 2025 कोतवाली क्षेत्र के सराफ बादशाह मुल्ला का 175 ग्राम सोना कारीगर दीपक ने हड़पा, धमकी दी।
- 31 जनवरी 2025 देहली गेट क्षेत्र के कानूनगोयान पत्थरवालान निवासी कृष्पेंदु भुक्ता का 100 ग्राम सोना लेकर कारीगर भागा।
- 13 अक्तूबर 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र से सराफ सुदीप भुईया का 23.50 लाख कीमत का सोना लेकर कारीगर भागा।
- 7 अक्तूबर 2024 को देहली गेट क्षेत्र से सराफ शेख शरीफुल हुसैन का 150 ग्राम सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर भागा।
- 9 सितंबर 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र की नील गली निवासी सराफ हैदर अली का पार्टनर उत्तम कुंडलिक करीब दो करोड़ का सोना लेकर भागा।
- 20 अगस्त 2024 को सदर बाजार क्षेत्र से थापर नगर निवासी सराफ सतीश का 245.81 ग्राम सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर भागा।
- 12 अगस्त 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र की नील गली से सराफ संजय रस्तोगी का 205 ग्राम सोना लेकर स्वामीपाड़ा निवासी कारीगर भागा।
- 9 जून 2024 को सदर सराफा बाजार से सराफ संदीप शिंदे का 11 लाख की कीमत का सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर भागा।
- 9 मई 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र के जत्तीवाड़ा से सराफ सागर मल का चार लाख का सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर भागा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed