फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sangeet Som said- I am not against Muslims, SP's tenure was worse than Babar's era

Meerut: संगीत सोम बोले- मैं मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बाबर के जमाने से भी ज्यादा खराब था सपा का कार्यकाल

Sun, 14 Sep 2025 06:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 14 Sep 2025 06:03 PM IST
सार

दौराला कस्बे में रविवार को ब्राह्मण समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि वह जातियों को लड़ाने का काम भी नहीं करते और सबके काम कराते हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Sangeet Som said- I am not against Muslims, SP's tenure was worse than Babar's era
कार्यक्रम में शामिल संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि सपा कार्यकाल में वह बोलते भी थे और संघर्ष भी करते थे। मुझे साढ़े तीन महीने तक जेल में रखा गया। सपा सरकार का कार्यकाल बाबर और अकबर के जमाने से भी खराब था। सोम कस्बे में रविवार को ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच स्वागत समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

 

कस्बा निवासी विनीत पाठक के आवास पर पहुंचकर संगीत सोम ने कहा कि वह 18 साल से जनता के बीच में हैं। वह कभी समाज से नाराज नहीं हो सकते। उन्होंने 10 साल में काफी कार्य कराए और अब हार के बाद भी कार्य करा रहे हैं। वह मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं। उनके पास आज भी मुस्लिम लोग आते हैं, जिनके वह कार्य कराते हैं। वह केवल देश व प्रदेश में अराजकता फैलाने और माहौल खराब करने वालों का विरोध करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोम ने कहा कि हमारे परिवार ने हमें यह संस्कार दिए हैं कि कोई भी शुभ कार्य करो, तो ब्राह्मण का आशीर्वाद लेकर करो। यह लोकतंत्र है, कोई कहीं भी वोट दे सकता है। यदि सभी एक जगह वोट देने लगे तो चुनाव ही नहीं होंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से कहा कि चाहे जो हो जाए, वह कभी भी जातियों को लड़ाने का कार्य कभी नहीं करेंगे।
 
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार में आज गुंडे माफिया प्रदेश से बाहर हैं। कानून व्यवस्था मजबूत है। विपक्ष समाज की बात करता है लेकिन राजूपाल की पत्नी को यह कहने पर पार्टी से बाहर कर दिया कि उन्हें न्याय मिल गया। इस दौरान नवीन शर्मा, मनोज चिरौड़ी, मनोज भारद्वाज, नितिन शर्मा, अशोक, रामकुमार, अनिल, सोनू आदि मौजूद रहे।

ये भी देखें...
Meerut: अतुल प्रधान बोले- हम हिंदू-मुस्लिम करने वालों के खिलाफ, लड़ते रहेंगे जनता के हितों की लड़ाई    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed