फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's AQI increased again, reached 268

फिर बढ़ा मेरठ का एक्यूआई, 268 पहुंचा

Sun, 30 Oct 2022 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut's AQI increased again, reached 268
फिर बढ़ा मेरठ का एक्यूआई, 268 पहुंचा
विज्ञापन

दिन का तापमान गिरा, रात में बढ़ रही है ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम।
दीपावली के बाद से मेरठ की हवा में ज्यादा सुधार नहीं आया है। अभी भी मेरठ का एक्यूआई 250 से ऊपर है। एनसीआर समेत शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। वहीं दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात में ठंड बढ़ रही है।
मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स अभी भी लाल श्रेणी में है। दीपावली के बाद से लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स में उतार चढ़ाव आ रहा है। आने वाले दिनों में यह स्थिति और खराब हो सकती है। एक्यूआई 248 से बढ़कर शनिवार को 268 पर पहुंच गया। इसके अलावा बेगमपुल पर 295 एक्यूआई दर्ज किया गया। गंगानगर 280, जयभीमनगर 270 और पल्लवपुरम में 266 रहा। वहीं गाजियाबाद में 360 और बागपत में 315 रहा।
विज्ञापन

पिछले दो तीन दिन से मौसम में भी बदलाव नजर आ रहा है। सर्दी का असर बढ़ रहा है। शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात में में नमी बढ़ रही है। ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
23 30.8 14.6
24 32.2 14.8
25 30.5 15.9
26 30.8 15.0
27 31.0 14.9
28 29.8 15.0
29 29.6 15.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed